शादी से लौट रही कार बारिश की वजह से अनियंत्रित होकर नाले में पलटी, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

Edited By Updated: 05 Feb, 2024 07:38 AM

accident kanpur uttar pradesh car fell into a drain

उत्तर प्रदेश के कानपुर में आज तड़के एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें एक साथ 6 लोगों की मौत हो गई। कानपुर के देहात में  सोमवार सुबह को भीषण सड़क हादसे में एक कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी जिसमें 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के कानपुर में आज तड़के एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें एक साथ 6 लोगों की मौत हो गई। कानपुर के देहात में  सोमवार सुबह को भीषण सड़क हादसे में एक कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी जिसमें 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से कार को बाहर निकलवाया। इस हादसे में दो बच्चे भी जख्मी हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

हादसा सिकन्दरा-संदलपुर मार्ग में जगन्नाथपुर गांव के पास हुआ है। जानकारी के मुताबिक,  कार में सवार सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने गए थे। ये लोग इटावा के फूक गांव से तिलक समारोह से वापस लौट रहे थे और रास्ते में हो रही बारिश की वजह से सड़क पर फिसलन से कार जैसे ही जगन्नाथपुर पहुंची, स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार में फंसे लोग कराह रहे थे।  पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि हादसे की सूचना मृतकों के घरवालों को भेज दी गई है। कार चालक विकास, खुश्बू , गोलू , प्रतीक, संजय और प्राची हैं. वहीं घायलों में वैष्णवी और विराट हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!