फेस्टिव सीज़न से पहले लगा झटका: महंगे होंगे टीवी, एसी और फ्रिज, जानिए कीमतें बढ़ने की बड़ी वजहें

Edited By Updated: 02 Oct, 2026 08:20 AM

ac fridge consumer goods festive season haier refrigerator lg bosch da

त्योहारों की खुशियों के बीच भारतीय ग्राहकों के लिए एक थोड़ी परेशान करने वाली खबर है। अगर आप इस फेस्टिव सीज़न में घर के लिए नया टीवी, एयर कंडीशनर (AC), वॉशिंग मशीन या रेफ्रिजरेटर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपको पहले के मुकाबले ज़्यादा पैसे खर्च...

नई दिल्ली: त्योहारों की खुशियों के बीच भारतीय ग्राहकों के लिए एक थोड़ी परेशान करने वाली खबर है। अगर आप इस फेस्टिव सीज़न में घर के लिए नया टीवी, एयर कंडीशनर (AC), वॉशिंग मशीन या रेफ्रिजरेटर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपको पहले के मुकाबले ज़्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेज बनाने वाली प्रमुख कंपनियों ने अपने प्रॉडक्ट्स के दाम 3% से लेकर 10% तक बढ़ा दिए हैं।
 
1. एयर कंडीशनर (AC) की कीमतें सबसे ज़्यादा उछलीं
गर्मियों के बाद भी एसी की कीमतों में सबसे बड़ा उछाल देखा जा रहा है:
Daikin : एसी के दामों में 8% से 10% तक की सीधी बढ़ोतरी की है।
Blue Star: एसी और डीप फ्रीज़र की कीमतों में 5% से 8% का इजाफा किया है।
Haier, LG और Bosch : अपने रूम एसी मॉडल्स पर लगभग 5% तक दाम बढ़ा चुके हैं।

पश्चिम एशिया में चल रही जंग इसकी एक मुख्य वजह है,  इस जंग की वजह से कच्चे माल और कमोडिटी चेन की लागत बढ़ी है और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत गिरने से आयात भी महंगा हो गया है।

LED TV भी महंगे होंगे?
त्योहारों के मौसम में महंगाई का असर TV खरीदने वालों पर भी पड़ सकता है। हायर इंडिया ने LED TV की कीमतों में 2-3% की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। वहीं, सुपर प्लास्ट्रोनिक्स (SPPL) अक्टूबर के बाद TV की कीमतें लगभग 7% बढ़ाने की योजना बना रही है। यह कंपनी थॉमसन (Thomson), कोडक (Kodak) और ब्लाउपंक्ट (Blaupunkt) जैसे TV ब्रांड बनाती और बेचती है।

कंपनी के अप्लायंसेज की कीमतें पहले ही 4-5% बढ़ चुकी हैं। स्क्रीन साइज़ के आधार पर, छोटे स्क्रीन वाले TV की कीमतों में 20% तक और बड़े स्क्रीन वाले TV की कीमतों में 10% तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

वॉशिंग मशीन भी महंगी होंगी
वॉशिंग मशीन खरीदने वालों को भी ज़्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। हायर इंडिया ने वॉशिंग मशीन समेत कुछ कैटेगरी में कीमतों में 2-3% की बढ़ोतरी की पुष्टि की है। दूसरी कंपनियां भी वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर और LED TV की कीमतों में लगभग 3-4% की बढ़ोतरी कर रही हैं। हालाँकि, अभी सभी कंपनियों ने कीमतें बढ़ाने का ऐलान नहीं किया है।

रेफ्रिजरेटर भी
रेफ्रिजरेटर भी उन कंज्यूमर गुड्स की लिस्ट में शामिल हैं जिनकी कीमतें बढ़ रही हैं। कुछ कंपनियां रेफ्रिजरेटर की कीमतों में लगभग 3-4% की बढ़ोतरी कर रही हैं। हालांकि, इस कैटेगरी की सभी कंपनियों ने अभी कीमतें बढ़ाने का फैसला नहीं किया है। इसलिए, ग्राहकों को ब्रांड और मॉडल के आधार पर अलग-अलग कीमतें देखने को मिल सकती हैं।

कीमतों में बढ़ोतरी की मुख्य वजह
कंपनियों के मुताबिक, कीमतों में बढ़ोतरी की मुख्य वजह रॉ मटीरियल की बढ़ती लागत है। कॉपर, स्टील और एल्युमीनियम की कीमतों के साथ-साथ कच्चे तेल से बनने वाले उत्पादों और ढुलाई की लागत भी बढ़ी है। वेस्ट एशिया संकट ने भी कमोडिटी की कीमतों, सप्लाई चेन और करेंसी की चाल पर दबाव बढ़ाया है। ब्लू स्टार के मुताबिक, पिछले साल के फेस्टिव सीजन की तुलना में लागत में लगभग 15% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने कहा कि ग्राहकों को GST से लगभग 10% का फायदा मिल रहा है, इसलिए कुल असर लगभग 5% होने की उम्मीद है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!