ऑस्ट्रेलिया में फूलों का गजरा ले जाना पड़ा महंगा, भारतीय अभिनेत्री को लगा लाखों का जुर्माना

Edited By Updated: 08 Sep, 2025 05:25 PM

actor navya nair was fined for carrying gajra australia airport

अभिनेत्री नव्या नायर को ऑस्ट्रेलिया की यात्रा के दौरान एक बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट पर मलयालम फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री नव्या के पास से  जैस्मिन का गजरा (फूलों की वेणी)...

International Desk: अभिनेत्री नव्या नायर को ऑस्ट्रेलिया की यात्रा के दौरान एक बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट पर मलयालम फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री नव्या के पास से  जैस्मिन का गजरा (फूलों की वेणी) बरामद हुआ, जो वहां के नियमों के तहत प्रतिबंधित वस्तुओं में शामिल है। इस वजह से उन पर करीब 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। ऑस्ट्रेलिया अपने  कड़े बायो-सिक्योरिटी कानूनों  के लिए जाना जाता है। वहां बाहरी देशों से किसी भी प्रकार के फूल, फल, बीज या खाद्य पदार्थ ले जाना सख्त मना है। इन वस्तुओं से स्थानीय  कृषि और पर्यावरण को नुकसान  पहुँचने का खतरा रहता है।भारत में जो चीज़ आम और सामान्य मानी जाती है, वही ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में नियमों का उल्लंघन बन सकती है।

  PunjabKesari

नव्या नायर भारत से यात्रा कर ऑस्ट्रेलिया पहुँची थीं। एयरपोर्ट चेकिंग के दौरान अधिकारियों ने उनके बैग में से गजरा पाया। पूछताछ के बाद यह साफ हुआ कि उन्हें इसके नियमों की जानकारी नहीं थी। लेकिन कानून का हवाला देते हुए उन पर तुरंत जुर्माना लगा दिया गया। एयरपोर्ट अधिकारियों ने नव्या नायर पर लगभग 2, 000 ऑस्ट्रेलियन डॉलर (करीब 1 लाख रुपये) का जुर्माना लगाया। यह घटना न सिर्फ उनके लिए बल्कि सभी यात्रियों के लिए एक  चेतावनी  है कि विदेश यात्रा से पहले वहां के नियमों और पाबंदियों की पूरी जानकारी ज़रूर लें। यह मामला दिखाता है कि जो चीज़ें हमारे घर या संस्कृति में सामान्य हैं, वे विदेश में बड़ी परेशानी का कारण बन सकती हैं। खासकर ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में, जहाँ बायो-सिक्योरिटी को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाता।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!