₹29,999 में लॉन्च हुआ AI+ Nova Flip 5G, दमदार फीचर्स के साथ देगा मिड-रेंज फोन्स को टक्कर

Edited By Updated: 10 Apr, 2026 12:43 PM

ai nova flip 5g launched at 29 999 set to challenge mid range phones with pow

Gadget Desk: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक नया फ्लिप फोन एंट्री कर चुका है। AI+ Nova Flip 5G को कंपनी ने शानदार फीचर्स और किफायती कीमत के साथ लॉन्च किया है। यह फोन खासतौर पर उन यूजर्स के लिए लाया गया है जो स्टाइलिश डिजाइन के साथ दमदार परफॉर्मेंस...

Gadget Desk: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक नया फ्लिप फोन एंट्री कर चुका है। AI+ Nova Flip 5G को कंपनी ने शानदार फीचर्स और किफायती कीमत के साथ लॉन्च किया है। यह फोन खासतौर पर उन यूजर्स के लिए लाया गया है जो स्टाइलिश डिजाइन के साथ दमदार परफॉर्मेंस चाहते हैं।

AI+ Nova Flip 5G मिड-रेंज फोन्स को देगा टक्कर 
AI+ Nova Flip 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन की कीमत 29,999 रुपये रखी गई है, जिसमें आपको 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलता है। यह फोन ग्लेशियर व्हाइट रंग में उपलब्ध होगा। कंपनी के मुताबिक, इसकी बिक्री मई महीने में शुरू होगी, लेकिन अभी सटीक तारीख नहीं बताई गई है। यह फ्लिप फोन अपने प्राइस रेंज में Motorola Edge 70 Fusion, OPPO K13 Turbo 5G, Infinix GT 30 Pro 5G+ और OnePlus Nord CE5 5G जैसे स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर देता है।

फीचर्स की बात करें तो:

  • डिस्प्ले: फोन में 6.9 इंच की बड़ी AMOLED इनर स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स ब्राइटनेस के साथ आती है। साथ ही बाहर की तरफ 3.1 इंच की कवर डिस्प्ले भी मिलती है।
  • प्रोसेसर: बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट दिया गया है।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम: यह फोन Android 15 पर आधारित NxtQ OS पर चलता है।
  • कैमरा: पीछे की तरफ 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
  • बैटरी: फोन में 4325mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
  • अन्य फीचर्स: फोन में 5G, NFC, ब्लूटूथ, GPS और USB Type-C पोर्ट मिलता है। सिक्योरिटी के लिए साइड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!