NMIA से शुरू हो रही इंटरनेशनल Flights, इस दिन से अबू धाबी के लिए उड़ान भरेगी एयर इंडिया एक्सप्रेस

Edited By Updated: 19 Jun, 2026 11:52 AM

air india express will launch flights from nmia to abu dhabi starting july 15

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट अगले महीने से पैसेंजर और कार्गो दोनों ही क्षेत्रों में ग्लोबल कनेक्टिविटी के लिए तैयार हो रहा है। हाल ही में मुंबई में आयोजित 'BCBA लॉजिस्टिक्स कॉन्क्लेव 2026' के दौरान NMIA के चेयरमैन कैप्टन BVJK शर्मा ने इस बात की...

नेशनल डेस्क: नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) से अब अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने जा रही हैं। सूत्रों के अनुसार, एयर इंडिया एक्सप्रेस आगामी 15 जुलाई से अबू धाबी के लिए अपनी रोज़ाना उड़ानें शुरू करने वाली है। इसके साथ ही एयर इंडिया एक्सप्रेस इस नए एयरपोर्ट से इंटरनेशनल ऑपरेशन्स शुरू करने वाली पहली घरेलू एयरलाइनों में से एक बन जाएगी। 

नए बोइंग विमानों से होगा संचालन  

सूत्रों के मुताबिक, इस रूट पर अत्याधुनिक बोइंग 737-8 MAX विमान का इस्तेमाल किया जाएगा। नवी मुंबई से अबू धाबी जाने वाली उड़ान का नंबर IX205 होगा, जबकि अबू धाबी से लौटने वाली फ्लाइट का नंबर IX206 होगा। यह अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होने से मुंबई और नवी मुंबई के यात्रियों को खाड़ी देशों की यात्रा के लिए एक अच्छा विकल्प मिल जाएगा। 

15 जुलाई से शुरू हो सकते हैं पैसेंजर और कार्गो ऑपरेशन्स 

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट अगले महीने से पैसेंजर और कार्गो दोनों ही क्षेत्रों में ग्लोबल कनेक्टिविटी के लिए तैयार हो रहा है। हाल ही में मुंबई में आयोजित 'BCBA लॉजिस्टिक्स कॉन्क्लेव 2026' के दौरान NMIA के चेयरमैन कैप्टन BVJK शर्मा ने इस बात की पुष्टि की थी। 

इंडिगो भी रेस में शामिल 

इंडस्ट्री के सूत्रों के अनुसार, एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ-साथ इंडिगो (IndiGo) भी 15 जुलाई से ही इस एयरपोर्ट से अपनी इंटरनेशनल सर्विस शुरू करने के लिए प्रबंधन के साथ बातचीत कर रही है। बता दें कि एयर इंडिया एक्सप्रेस मौजूदा समय में छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) से भी अबू धाबी के लिए अपनी सेवाएं दे रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!