Edited By Rohini Oberoi,Updated: 28 May, 2026 12:37 PM

कोरोना और चांदीपुरा जैसे खतरनाक वायरसों के बाद अब देश पर इबोला वायरस (Ebola Virus) का खतरा मंडराने लग गया है। गुजरात के अहमदाबाद में इबोला का एक संदिग्ध मरीज मिलने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। एहतियात के तौर पर संदिग्ध मरीज और उसके संपर्क में आए...
Ebola Virus Suspect Gujarat : कोरोना और चांदीपुरा जैसे खतरनाक वायरसों के बाद अब देश पर इबोला वायरस (Ebola Virus) का खतरा मंडराने लग गया है। गुजरात के अहमदाबाद में इबोला का एक संदिग्ध मरीज मिलने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। एहतियात के तौर पर संदिग्ध मरीज और उसके संपर्क में आए दो अन्य लोगों को तुरंत आइसोलेशन (एकांतवास) में भेज दिया गया है। गुजरात के स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रफुल पानशेरिया ने खुद इस मामले की पुष्टि की है।
इस मौके पर बातचीत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री पानशेरिया ने बताया कि 37 वर्षीय अमीरी लोकाला नाम का एक बैंक कर्मचारी हाल ही में अफ्रीका के कांगो देश से यात्रा कर मुंबई के रास्ते वडोदरा पहुंचा था। उसमें इबोला जैसे संदिग्ध लक्षण दिखने के बाद उसे तुरंत अहमदाबाद के सिविल अस्पताल के स्पेशल वार्ड में क्वारंटाइन किया गया है। लोकाला के भारत आने के बाद जो दो लोग उसके सबसे नजदीकी संपर्क में आए थे उन्हें भी ढूंढकर आइसोलेट कर दिया गया है। इनमें एक स्थानीय डॉक्टर सुनील मूसा भी शामिल हैं जिन्होंने लोकाला की जांच की थी।
यह भी पढ़ें: Mumbai Colaba Fire: 5 मंजिला इमारत में लगी आग, मची अफरा-तफरी, एक महिला झुलसी
फिलहाल प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए निम्नलिखित कदम उठाए हैं। संदिग्ध मरीज और उसके संपर्क में आए दोनों लोगों के ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं। फिलहाल तीनों की अंतिम टेस्ट रिपोर्ट आना बाकी है। सुरक्षा के लिहाज से तीनों लोगों को अगले 11 दिनों तक कड़े एकांतवास (क्वारंटाइन) में रखा गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने जनता से अपील की है कि अभी तक इबोला संक्रमण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और सरकारी गाइडलाइंस का पालन करें।