Edited By Ramkesh,Updated: 26 Jun, 2026 01:06 PM

हवाई यात्रा के लिए यात्री हजारों रुपये खर्च कर महंगे टिकट खरीदते हैं, लेकिन एयरपोर्ट पर उनके सामान के साथ किस तरह लापरवाही बरती जाती है, इसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कैमरे में कैद तस्वीरों में एयरपोर्ट स्टाफ यात्रियों के...
नेशनल डेस्क: हवाई यात्रा के लिए यात्री हजारों रुपये खर्च कर महंगे टिकट खरीदते हैं, लेकिन एयरपोर्ट पर उनके सामान के साथ किस तरह लापरवाही बरती जाती है, इसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कैमरे में कैद तस्वीरों में एयरपोर्ट स्टाफ यात्रियों के लगेज को बेरहमी से फेंकते और पटकते नजर आ रहे हैं। इस घटना ने एयरलाइंस सेवाओं और यात्रियों के सामान की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
कई यूजर्स ने इस वायरल वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया है। इस वायरल वीडियो को लेकर DGCA और उड्डयन मंत्रालय से सख्त कार्रवाई की मांग की है, जबकि कुछ लोगों ने जापान और चीन जैसे देशों की बेहतर बैगेज हैंडलिंग व्यवस्था का उदाहरण भी दिया है। I.P. Singh नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा DGCA और उड्डयन मंत्री आखिर कब ध्यान देंगे? एयर टिकट इतना महंगा होने के बावजूद यात्रियों के सामानों की येसी दुर्गति? जापान और चीन से उड्डयन मंत्रालय कुछ सीखे कि लगेज को कैसे हैंडिल करना है।
हालांकि इस बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है कि ये वीडियो किस एयरपोर्ट का है, न ही अभी तक इस वीडियो को लेकर DGCA और उड्डयन मंत्रालय की तरफ कोई भी बयान आया है, लेकिन एयरपोर्ट पर यात्रियों के सामान की इस तरह से लापरवाही पर लोग सवाल उठा रहे हैं।