Traffic Alert: मुंबई वालों के लिए अलर्ट! आज मनोज जरांगे का मार्च, शहर की ये मुख्य सड़कें रहेंगी बंद, पुलिस ने जारी की लिस्ट

Edited By Updated: 29 Aug, 2025 11:17 AM

alert for mumbaikars manoj jarange s march today these main roa

29 अगस्त 2025 को मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मनोज जरांगे पाटिल के नेतृत्व में मुंबई में एक विशाल मार्च निकाला जा रहा है। इसके चलते मुंबई पुलिस ने कई प्रमुख सड़कों जैसे पनवेल-सायन रोड, ईस्टर्न फ्रीवे, डी.एन. रोड आदि को बंद कर दिया है। वैकल्पिक...

नेशनल डेस्क: मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मनोज जरांगे पाटिल आज, 29 अगस्त 2025 को मुंबई में एक विशाल मार्च का नेतृत्व कर रहे हैं। इस मार्च में भारी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है, जिसके चलते मुंबई पुलिस ने शहर में ट्रैफिक को लेकर एक विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। अगर आप मुंबई में हैं, तो घर से निकलने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें।

ये सड़कें रहेंगी पूरी तरह से बंद
पुलिस के अनुसार, यह मार्च मानखुर्द नाका से शुरू होगा और कई प्रमुख इलाकों से होकर गुजरेगा। सुरक्षा और सुगम यातायात बनाए रखने के लिए कुछ मुख्य सड़कों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इन सड़कों पर किसी भी वाहन की आवाजाही की अनुमति नहीं होगी।
➤ पनवेल-सायन रोड
➤ वी.एन. पुरव रोड
➤ ईस्टर्न फ्रीवे
➤ पी. डि'मेलो रोड
➤ वालचंद हीराचंद मार्ग
➤ डॉ. दादाभाई नौरोजी रोड (डी.एन. रोड)
➤ हजारामल सोमानी रोड
इसके अलावा, घाटकोपर-मानखुर्द लिंक रोड, देवनार विलेज रोड और शिवाजी चेंबूर लिंक रोड जैसे कई कनेक्टिंग रास्ते भी बंद रहेंगे।


ये हैं वैकल्पिक रास्ते
अगर आप इन इलाकों से गुज़रने वाले हैं, तो पुलिस ने कुछ वैकल्पिक मार्गों की जानकारी दी है:
➤ दक्षिण मुंबई से ठाणे: आप जे.जे. ब्रिज, डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर रोड और ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे का उपयोग कर सकते हैं।
➤ दक्षिण मुंबई से पश्चिमी मुंबई: नेताजी सुभाष चंद्र बोस रोड, पेडर रोड और लाला लाजपत राय मार्ग से होते हुए वर्ली और फिर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे का रास्ता अपनाएं।
➤ नवी मुंबई से दक्षिण मुंबई: वाशी से चेंबूर लिंक रोड, ईस्टर्न फ्रीवे या अंधेरी-घाटकोपर लिंक रोड का इस्तेमाल करें।
मराठा आरक्षण मार्च में शामिल होने वाले वाहनों के लिए पुलिस ने 13 अलग-अलग पार्किंग स्थल भी बनाए हैं, जिनमें लगभग 8840 वाहन पार्क किए जा सकते हैं।

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!