Warning: Google पर भूलकर भी न करें ये चीजें सर्च, वरना जाना पड़ सकता है जेल

Edited By Updated: 16 Jul, 2026 08:07 PM

alert never search for these things on google or you could end up in jail

Google लोगों को पलभर में जानकारी प्रदान करता है। लोग किसी भी जानकारी के लिए Google का सहारा लेते हैं। छोटी हो या बड़ी कोई भी जानकारी गूगल में टाइप करके प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन हमें इंटरनेट का सावधानी से प्रयोग करना चाहिए। हमें इसका इस्तेमाल हमेशा...

नेशनल डेस्कः Google लोगों को पलभर में जानकारी प्रदान करता है। लोग किसी भी जानकारी के लिए Google का सहारा लेते हैं। छोटी हो या बड़ी कोई भी जानकारी गूगल में टाइप करके प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन हमें इंटरनेट का सावधानी से प्रयोग करना चाहिए। हमें इसका इस्तेमाल हमेशा जिम्मेदारी और कानून के दायरे में रहकर करना चाहिए। कुछ सर्च ऐसे है, जो आपको खतरे में डाल सकते है, जिससे पुलिस आपसे पूछताछ कर सकती है, या आपको जेल तक का सामना करना पड़ सकता है।

बम और हथियार बनाने की जानकारी

अगर आप इंटरनेट पर How to Make a Bomb या बम और हथियार बनाने से संबंधित जानकारी ढूंढ़ते है, तो आपसे पूछताछ की जा सकती है। ऐसे कीवर्ड पर सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी रहती है और संदिग्ध लगने पर उससे पूछताछ की जा सकती है।

बाल यौन शोषण से संबंधित कंटेंट

भारत में बाल यौन शोषण से संबंधित कंटेंट देखना, सर्च करना और उसे शेयर करना एक अपराध है। अगर कोई ऐसा करता है, तो उस पर POCSO Act और अन्य संबंधित कानूनों के तहत सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

हैकिंग टूल या सॉफ्टवेयर की जानकारी 

किसी भी तरह की हैकिंग सीखने, हैकिंग टूल या सॉफ्टवेयर की जानकारी सर्च करना भी जोखिम भरा हो सकता है। किसी की अनुमति के बिना कंप्यूटर, नेटवर्क या डेटा तक पहुंचने की कोशिश करना 'आईटी एक्ट' के तहत अपराध मानी जाती है।

पाइरेटेड वेबसाइट

फ्री में फिल्में डाउनलोड करने के लिए पाइरेटेड वेबसाइटों और अन्य तरीकों की तलाश करना कॉपीराइट कानून का उल्लंघन हो सकता है। ऐसी स्थिति में कानून के तहत जुर्माना या अन्य दंड भी लगाया जा सकता है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!