मुंबई में सामने आया एक और हिट एंड रन का मामला, ऑडी ने दो ऑटोरिक्शा को मारी टक्कर, चार घायल

Edited By Updated: 22 Jul, 2024 04:56 PM

another hit and run case surfaced in mumbai audi hit two autorickshaws

मुंबई के मुलुंड इलाके में सोमवार को एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने दो खड़े ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी जिससे चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है

नेशनल डेस्कः मुंबई के मुलुंड इलाके में सोमवार को एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने दो खड़े ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी जिससे चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार सुबह करीब आठ बजे डम्पिंग रोड पर हुई और हादसे के बाद चालक ऑडी कार वहीं पर छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि वाहन को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि घायलों में दो ऑटोरिक्शा चालक और उनमें सवार दो यात्री हैं जिनमें से एक यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और प्रकरण की जांच की जा रही है। यह घटना वर्ली इलाके में बीएमडब्ल्यू से एक स्कूटी को टक्कर मारने और एक महिला की मौत के बाद हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!