सामने आया शारजील का एक और भड़काऊ वीडियो, दिल्ली में देशद्रोह का मामला दर्ज

Edited By Updated: 26 Jan, 2020 07:44 PM

another provocative video of sharjeel case of sedition registered in delhi

अलीगढ़ पुलिस ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र नेता शरजील इमाम की गिरफ्तारी को कोशिशें तेज कर दी हैं। विवादित वीडियो वायरल होने के बाद अलीगढ़ पुलिस शरजील इमाम की गिरफ्तारी में जुट गई है और 2 टीमें दिल्ली रवाना

नेशनल डेस्कः अलीगढ़ पुलिस ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र नेता शरजील इमाम की गिरफ्तारी को कोशिशें तेज कर दी हैं। विवादित वीडियो वायरल होने के बाद अलीगढ़ पुलिस शरजील इमाम की गिरफ्तारी में जुट गई है और 2 टीमें दिल्ली रवाना कर दी गई हैं। इस बीच शरजील का नया वीडियो सामने आया है, जो दिल्ली के जामिया का है। इस वीडियो में वह यह कहता दिख रहा है कि हमारी ख्वाहिश और आरजू है कि दिल्ली में चक्का जाम हो, दिल्ली ही नहीं पूरी दुनिया में चक्का जाम हो, जिस शहर में मुसलमान कर सकता है, दिल्ली पुलिस ने इस वीडियो को लेकर FIR दर्ज कर लिया है।

शरजील आगे कहता है कि मुसलमान हिंदुस्तान के कई शहरों में चक्का जाम कर सकता है। क्या मुसलमानों में इतनी हैसियत नहीं कि उत्तर भारत के शहरों को बंद किया जा सके। वह आगे कहता दिख रहा है कि यूपी के शहरों में मुसलमानों की आबादी 30 फीसदी है। अरे भाई शर्म करो। 30 फीसदी के ऊपर तो शहर चल क्यों रहा है, हिंदुस्तान का मुसलमान शहर में रहता है। शहरी है, शहर बंद कीजिए।

इससे पहले सोशल मीडिया पर शारजील का एक विवादित वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह हिंदुस्तान से असम को अलग करने और भड़काऊ भाषण देता नजर आ रहा है। अब उसकी गिरफ्तारी की कवायद की जा रही है।

दिल्ली पुलिस ने भी शरजील इमाम के बयान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। शरजील इमाम पर आईपीसी की धारा 124 ए, 153 ए और 505 ए के तहत केस दर्ज किया गया है। देश विरोधी भाषण के लिए धारा 124 ए के तहत देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाता है। इमाम पर आरोप है कि उसने 13 जनवरी को शाहीन बाग में भड़काऊ भाषण दिया था। इमाम पर दिल्ली के अलावा अलीगढ़ और असम में भी एफआईआर दर्ज किया जा चुका है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!