रेड का हैरान कर देने वाला वीडियो! सरकारी अफसर के घर की पाइपलाइन में निकली नोटों की गड्डियां

Edited By Updated: 25 Nov, 2021 09:54 AM

anti corruption bureau karnataka cash in pipeline raid

कर्नाटक में एक इंजीनियर के घर पर पड़ी रेड का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, कर्नाटक में पीडब्‍ल्‍यूडी के एक इंजीनियर के आवास पर भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो द्वारा  छापेमारी की गई और दौरान एक पाइपलाइन में   नोटों की गड्डियां निकलते देखी...

बेंगलुरू : कर्नाटक में एक इंजीनियर के घर पर पड़ी रेड का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, कर्नाटक में पीडब्‍ल्‍यूडी के एक इंजीनियर के आवास पर भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो द्वारा  छापेमारी की गई और दौरान एक पाइपलाइन में   नोटों की गड्डियां निकलते देखी गई, जिसका एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि भ्रष्‍टाचार के आरोपी सरकारी अफसरों के खिलाफ राज्‍यव्‍यापी अभियान के तहत कर्नाटक के  कलबुर्गी जिले में PWD के ज्‍वाइंट कमिश्‍नर शांता गौड़ा के आवास पर छापे के दौरान एंटी करप्‍शन ब्‍यूरो ने 25 लाख रुपये की नकदी बरामत की गई और इसके अलावा भारी मात्रा में गोल्‍ड भी बरामद किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

जब अधिकारियों को पता लगा कि PWD के ज्‍वाइंट कमिश्‍नर ने अपने निवास में पाइपलाइन में कैश छुपा रखा है तो अधिकारियों ने पौरन एक प्‍लंबर को भी बुलाया औऱ सारी नोटों की गड्डियां बाहर निकाली। 

जानकारी में पता लगा है कि आरोपी ने यह पाइप कैश छिपाने के लिए ही लगाए गए थे। आय से अधिक संपत्ति मामले में एंटी करप्‍शन ब्‍यूरो के राज्‍यव्‍यापी अभियान के तहत 15 अधिकारियों के खिलाफ 60 ठिकानों पर छापेमारी की गई।

वहीं जब इस संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में कर्नाटक के सीएम बासवराज बोम्‍मई ने हाल ही में कहा था कि राज्‍य सरकार किसी भी तरह का भ्रष्‍टाचार बर्दाश्‍त नहीं करेगी।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!