Edited By Anu Malhotra,Updated: 18 Aug, 2026 02:07 PM

शराब के शौकिनों के लिए बड़ी खबर है। भारत में बिकने वाले कुछ फेमस व्हिस्की और रम ब्रांड्स के फ़ॉर्मूले में Diageo अगले तीन महीनों में बदलाव करेगी। देश के फ़ूड सेफ़्टी रेगुलेटर ने इनमें अतिरिक्त फ़्लेवरिंग पदार्थों के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई थी।
नई दिल्ली: शराब के शौकिनों के लिए बड़ी खबर है। भारत में बिकने वाले कुछ फेमस व्हिस्की और रम ब्रांड्स के फ़ॉर्मूले में Diageo अगले तीन महीनों में बदलाव करेगी। देश के फ़ूड सेफ़्टी रेगुलेटर ने इनमें अतिरिक्त फ़्लेवरिंग पदार्थों के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई थी। जिसके बाद कंपनी ने कहा कि उसने FSSAI (Food Safety and Standards Authority of India) के साथ नई गाइडलाइंस पर बातचीत की है और अपने प्रोडक्ट्स को बदली हुई ज़रूरतों के हिसाब से ढालने के लिए ज़रूरी कदम उठाए हैं।
Diageo के प्रवक्ता ने कहा, "हमने FSSAI द्वारा प्रस्तावित नई गाइडलाइंस के मुताबिक काम करने के लिए उनसे बातचीत की है और अपने प्रोडक्ट्स को पूरी तरह से बदली हुई ज़रूरतों के अनुरूप बनाने के लिए उचित कदम उठाए हैं।"
बता दें कि कंपनी ने यह इस महीने की शुरुआत में रेगुलेटर की सख़्त कार्रवाई के बाद लिया है, जिसमें Diageo और दूसरी कंपनियों के कई व्हिस्की और रम ब्रांड्स पर कुछ राज्यों में रोक लगा दी गई थी। इन पर लेबलिंग के नियमों के उल्लंघन और ऐसे फ़्लेवर के इस्तेमाल का आरोप था जो रेगुलेटर के तय मानकों के मुताबिक नहीं थे।
Diageo के जिन प्रोडक्ट्स पर असर पड़ा, उनमें से है मध्य प्रदेश में बनी Antiquity Blue और Royal Challenge व्हिस्की और महाराष्ट्र में बनी McDowell's No. 1 Celebration Matured XXX रम शामिल हैं। Royal Challenge, Diageo के सबसे ज़्यादा बिकने वाले घरेलू व्हिस्की ब्रांड्स में से एक है।