तमिलनाडु:  शराबियों के लिए खुशखबरी, अब बिना लाइन में लगे घर बैठे ऑनलाइन ऑर्डर कर सकेंगे शराब, जानिए कैसे

Edited By Updated: 06 Aug, 2026 04:48 PM

the tamil nadu government has launched a new app for purchasing liquor

तमिलनाडु में शराब की दुकानों पर प्रिंट रेट से ज्यादा रेट वसूलने पर सामने आ रही शिकायतों को लेकर तमिलनाडु राज्य विपणन निगम (TASMAC) ने तकनीकी समाधान निकालने का फैसला किया है। राज्य सरकार एक नया ऐप लेकर आ रही है। इससे अब शराब की लंबी दुकानों पर लगने...

नेशनल डेस्क: तमिलनाडु में शराब की दुकानों पर प्रिंट रेट से ज्यादा रेट वसूलने पर सामने आ रही शिकायतों को लेकर तमिलनाडु राज्य विपणन निगम (TASMAC) ने तकनीकी समाधान निकालने का फैसला किया है। राज्य सरकार एक नया ऐप लेकर आ रही है। इससे अब शराब की लंबी दुकानों पर लगने वाली लंबी कतारों से राहत मिलेगी। 

राज्य की सभी दुकानों पर लागू होगी व्यवस्था
TASMAC का यह डिजिटल प्लेटफॉर्म राज्य भर के सभी 4,038 रिटेल आउटलेट्स पर काम करेगा। ऐप की मदद से ग्राहक आसानी से अपनी नजदीकी शराब की आउटलेट की लोकशन ट्रैक कर जानकारी  हासिल कर सकेंगे कि वहां पर कौन- कौन से ब्रांड अवेलेबल हैं। साथ ही इनकी कीमत के बारे में भी जानकारी आसानी से ले सकेंगे।

ये भी पढें- Taxation Bill पर जयराम रमेश ने PM मोदी पर साधा निशाना, कहा- डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में कमजोर किया जा रहा UPI

मिलेगी ये सुविधा
TASMAC के अधिकारियों के अनुसार, इस ऐप से ग्राहकों के समय बचेगा। जब आप ऐप के जरिए ऑर्डर प्लेस करेंगे तो ऑनलाइन पेमेंट करने पर आपको एक QR कोड मिलेगा। दुकान पर जाकर आप इस कोड को स्कैन करके अपना ऑर्डर ले सकते हैं।

ओवरचार्जिंग पर लगेगी सख्त लगाम
इसके पीछे का मकसद MRP से ज्यादा पैसा वसूलने वाले और बिचौलियों पर नकेल कसना था। इसी के साथ इस नई डिजिटल प्रणाली से सिस्टम सही होगा और पैसे ज्यादा वसूलने वाली शिकायतों में कमीं आएगी। फिलहाल तमिलनाडु में यह डिटिजल व्यवस्था लागू की गई है। वहीं पश्चिम बंगाल में रजिस्ट्रर्ड ग्राहक ई- रिटेल पोर्टल के जरिए ऑर्डर दे सकते हैं। वहीं ओडिशा सरकार ने भी लाइसेंसी दुकानों को होम डिलीवरी और ऑनलाइन बुकिंग की अनुमति दी हुई है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!