Edited By Parveen Kumar,Updated: 23 Aug, 2026 12:08 AM

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में शनिवार को सेना के 26-वर्षीय एक जवान का शव होटल के कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, पीसीआर ने दोपहर करीब 12 बजकर 20 मिनट पर फोन करके 'साउथ कैंपस' थाने को घटना की सूचना...
नेशनल डेस्क : दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में शनिवार को सेना के 26-वर्षीय एक जवान का शव होटल के कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, पीसीआर ने दोपहर करीब 12 बजकर 20 मिनट पर फोन करके 'साउथ कैंपस' थाने को घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, जहां होटल के एक कमरे में जवान फंदे से लटका हुआ मिला।
मृतक की पहचान आंध्र प्रदेश के गुंटूर निवासी अनिल साई तेजा वल्लेपु के रूप में हुई है। वह सेना में तैनात था और उसकी तैनाती हरियाणा के हिसार में थी। पुलिस ने बताया कि कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, कमरे से मिले सुसाइड नोट में किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है और जांच जारी है। अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया है।