सीमा पार प्यार: शादी के मंडप में पहुंचा पाकिस्तानी दूल्हा

Edited By Updated: 21 Feb, 2015 01:25 PM

article

गुलाबी नगरी जयपुर में कानोता ठिकाने के मानसिंह कानोता की बेटी पदमिनी की शादी पाकिस्तान के अमरकोट ठिकाने के राणा हमीर सिंह सोढा के बेटे करणी सिंह सोढा से हुई।

जयपुर: गुलाबी नगरी जयपुर में कानोता ठिकाने के मानसिंह कानोता की बेटी पदमिनी की शादी पाकिस्तान के अमरकोट ठिकाने के राणा हमीर सिंह सोढा के बेटे करणी सिंह सोढा से हुई। इस शादी में पाकिस्तान से आए बरातियों का शाही अंदाज में स्वागत किया गया। इसके बाद करणी सिंह करणी सिंह (दूल्हा) मंडप में पहुंचे और शादी की रस्में निभाई।

 

दुल्हे मियां के साथ पाकिस्तान से करीब सवा सौ बाराती इस अनूठी शादी में शिरकत करने आए थे। पारंपरिक राजपूती अंदाज में हुई इस शादी में पाकिस्तानी मेहमानों और राजनीति के लोगों के साथ भारत के ठिकानेदारों व बॉलीवुड के लोगों ने शिरकत की। शादी में आए कई बाराती पहली बार भारत आए हैं। भारत के बारे में अपने राजनेताओं से उन्होंने कुछ और ही सुन रखा था।


करणी सिंह के बचपन के दोस्त मीर आबिद, और मुकर्रम ने बताया कि उन्हें यहां की मेहमाननवाजी खासी पसंद आई। राजस्थानी खाने ने भी बारातियों का दिल जीत लिया। नारायण निवास बारात पहुंची भी पूरी शानो शौकत से। ऊंट, हाथी  और घोड़े पर सवार होकर बाराती शहर की सड़कों से गुजरे तो लोग अपनी छतों और खिड़कियों पर आकर परदेसी दुल्हे को आशिर्वाद देने लगे। 

 

दुल्हन के पिता राणा हमीर सिंह ने कहा, 'इस शादी से दोनों ही परिवार काफी खुश हैं। यह शादी हमने आपसी रजामंदी से तय की थी। दुल्हा पाकिस्तान के जाने-माने सोढ़ा परिवार से है।' दूल्हे के परिवार के लोग भी शादी को लेकर काफी खुश दिखे। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक दुल्हा दुल्हन के होली के बाद पाकिस्तान रवाना होने का कार्यक्रम है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!