विजयवर्गीय ने उड़ाया मजाक, बोले- क्या पत्रकार हमसे बड़ा होता है?

Edited By Updated: 06 Jul, 2015 01:17 PM

article

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जहां एक तरफ व्यापम घोटाले की जांच कर रहे पत्रकार अक्षय सिंह के विसरा की जांच एम्स में कराने के लिए तैयार हैं

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जहां एक तरफ व्यापम घोटाले की जांच कर रहे पत्रकार अक्षय सिंह के विसरा की जांच एम्स में कराने के लिए तैयार हैं, वहीं उन्हीं के एक मंत्री ने उनके सामने ही इस मामले में बड़ा ही असंवेदनशील बयान डे डाला। मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सीएम चौहान के सामने ही पत्रकारों से अक्षय सिंह की मौत पर बात करने हुए कहा कि पत्रकार हमसे बड़ा होता है क्या?' हालांकि कुछ घंटे बाद उन्होंने अपने बयान पर सफाई भी दे दी।

विजयवर्गीय ने कहा कि उन्होंने ये लाइनें अक्षय के लिए नहीं कही थीं. बल्कि वे उस वक्त एक चैनल के दूसरे रिपोर्टर के साथ बात कर रहा था और जब किसी ने उन्हें 'वरिष्ठ पत्रकार' कहा तो उन्होंने कहा कि क्या पत्रकार हमसे बड़ा होता है। उन्होंने कहा कि वे दिल्ली सिर्फ अक्षय के परिवार से मिलने गए थे। उन्होंने कहा कि मैं किसी मृत व्यक्ति के लिए ऐसी बात कैसे कर सकता हूं और अगर कोई यह साबित कर दे कि ये बात मैंने दिवंगत अक्षय सिंह के लिए कही थी तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।

आपको बता दें कि व्यापम घोटाले से जुड़े मामले में रिपोर्टिंग करने गए पत्रकार अक्षय सिंह की मौत हो गई। गत शनिवार को वह मध्य प्रदेश के झाबुआ में घोटाले से जुड़ी नम्रता डामोर के घर मेघनगर गए थे, वहीं अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और रहस्यमय परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई। अब तक उनकी मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है। अक्षय आज तक की स्पेशल इनवेस्टिगेटिव टीम का हिस्सा थे, उन्होंने कई बड़े खुलासे किए हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!