​Assam 12th Result:  असम बोर्ड ने जारी किया 12वीं क्लास का रिजल्ट, छात्र ऐसे चेक करें रिजल्ट

Edited By Updated: 27 Jun, 2022 10:16 AM

assam class 12th result 2022

असम में आई भयंकर बाढ़ के बीच असम उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (एएचएसईसी) ने आज 12वीं क्लास की परीक्षा के नतीजे घोषित किए।  छात्र आधिकारिक साइट ahsec.assam.gov.in, resultsassam.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

 नेशनल डेस्क: असम में आई भयंकर बाढ़ के बीच असम उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (एएचएसईसी) ने आज 12वीं क्लास की परीक्षा के नतीजे घोषित किए।  छात्र आधिकारिक साइट ahsec.assam.gov.in, resultsassam.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

 आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट
असम में इस साल आर्ट्स स्ट्रीम में 156107 छात्र शामिल हुए थे, जिसमें से 130324 छात्र पास हुए। आर्ट्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 83.48% रहा है। परीक्षा में कामरूपा गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की साधना देवी और महिला कॉलेज तिनसुकिया की चेरी गोहेन ने 487 अंकों के साथ टॉप किया है।

साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट
वहीं,  साइंस स्ट्रीम में 33534 छात्र शामिल हुए थे, जिसमें से 30915 छात्र पास हुए। इस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 92.19% रहा है। साइंस में देवमोरोनी एचएस स्कूल के धृतराज बस्तव कलिता ने 491 अंकों के साथ पहला स्थान पर आकर टाॅप किया है।

काॅमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट
कॉमर्स में इस साल 15199 छात्र शामिल हुए थे,  इस स्ट्रीम में 13264 छात्र पास हुए और कॉमर्स का पास प्रतिशत 87.27% है।परीक्षा में विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कछार के सागर अग्रवाल 482 अंक के साथ टॉप किया है।

छात्र ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ahsec.assam.gov.in, resultsassam.nic.in पर जाएं.
-इसके बाद वह 12वीं रिजल्ट सम्बंधित लिंक पर क्लिक करें.
-अब छात्र मांगी गई जानकारी  दर्ज करें.
-इसके बाद छात्र का रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
- छात्र इसे डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए रिजल्ट का प्रिंट भी निकाल लें। 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!