Edited By Radhika,Updated: 12 Mar, 2026 12:18 PM

लग्जरी कारों के शौकीनों के लिए एक जरूरी खबर है। जर्मन ऑटोमेकर Audi India ने घोषणा की है कि वह अगले महीने यानी 1 अप्रैल, 2026 से अपनी सभी कारों की कीमतों में 2% तक की बढ़ोतरी करने जा रही है। कंपनी का यह फैसला भारत में मौजूद ऑडी के पूरे मॉडल रेंज पर...
Audi Car Price Hike: लग्जरी कारों के शौकीनों के लिए एक जरूरी खबर है। जर्मन ऑटोमेकर Audi India ने घोषणा की है कि वह अगले महीने यानी 1 अप्रैल, 2026 से अपनी सभी कारों की कीमतों में 2% तक की बढ़ोतरी करने जा रही है। कंपनी का यह फैसला भारत में मौजूद ऑडी के पूरे मॉडल रेंज पर लागू होगा।
क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?
ऑडी इंडिया के मुताबिक, यह फैसला मुख्य रूप से बढ़ती इनपुट लागत और करेंसी की दरों में उतार-चढ़ाव के कारण लिया गया है। कंपनी का कहना है कि विनिर्माण लागत और विदेशी मुद्रा की विनिमय दरों में बदलाव के चलते उनके कुल खर्चों में वृद्धि हुई है, जिसे संतुलित करने के लिए यह कदम उठाना अनिवार्य हो गया है।

ग्राहकों पर कम से कम असर की कोशिश
ऑडी इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर बलबीर सिंह ढिल्लों ने इस मूल्य वृद्धि पर सफाई देते हुए कहा, "बढ़ती लागत और मुद्रा के उतार-चढ़ाव के कारण हमें 1 अप्रैल से कीमतों में 2 % तक का समायोजन करना पड़ रहा है। हालांकि, हमारी कोशिश यही है कि इस बढ़ोतरी का बोझ हमारे ग्राहकों पर कम से कम पड़े।"
कैसा रहा है ऑडी का प्रदर्शन?
कीमतों में बदलाव के साथ-साथ कंपनी ने अपने पुराने रिकॉर्ड्स का भी जिक्र किया। इन रिकॉर्ड्स में पिछले साल की पहली छमाही (जनवरी-जून) में कंपनी ने भारत में 2,128 यूनिट्स बिकी थीं। ऑडी के प्री-ओन्ड कार बिजनेस 'Audi Approved: plus' मजबूती से उभरा है और इसमें 10% की वृद्धि दर्ज की गई है। वर्तमान में ऑडी के पास 26 प्री-ओन्ड कार सुविधाएं हैं, जिनकी संख्या इस साल और बढ़ाई जाएगी।