Holi Car Bike Color Removal: होली पर कार-बाइक पर लगा पक्का रंग? यहां जानें छुड़ाने का बेस्ट तरीका

Edited By Updated: 02 Mar, 2026 02:36 PM

got permanent holi color on your car or bike learn the best way to remove

होली का नाम सुनते ही रंग, पिचकारी और मस्ती की तस्वीर दिमाग में तैरने लगती है। इस बार होली 4 मार्च को है और तैयारी का समय कम बचा है। रंगों का यह त्योहार जितना खेल में मजेदार है, उतना ही बाद में सफाई के समय परेशानी भी खड़ी कर देता है।

नेशनल डेस्क: होली का नाम सुनते ही रंग, पिचकारी और मस्ती की तस्वीर दिमाग में तैरने लगती है। इस बार होली 4 मार्च को है और तैयारी का समय कम बचा है। रंगों का यह त्योहार जितना खेल में मजेदार है, उतना ही बाद में सफाई के समय परेशानी भी खड़ी कर देता है। खासकर जब पक्का रंग आपकी कार, बाइक या स्कूटर पर लग जाए। कई बार रंग इतना चिपक जाता है कि जोर-जोर से रगड़ने पर भी वह आसानी से नहीं निकलता और पेंट को नुकसान पहुंचने का डर रहता है। इसलिए गाड़ी को सुरक्षित रखने और रंग साफ करने का सही तरीका जानना जरूरी है।

पक्के रंग से गाड़ी को होता है नुकसान
होली पर इस्तेमाल होने वाले कई रंग कैमिकल बेस्ड होते हैं, जो गाड़ी की बॉडी पर सूखने के बाद दाग छोड़ देते हैं। लोग घबराकर जोर-जोर से रगड़ते हैं, जिससे पेंट की ऊपरी परत खराब हो सकती है। कभी-कभी तेज कैमिकल का इस्तेमाल और ज्यादा नुकसान कर देता है।


साबुन या डिटर्जेंट नहीं, शैम्पू का इस्तेमाल करें
अक्सर लोग गाड़ी धोने के लिए डिटर्जेंट या सर्फ का इस्तेमाल कर लेते हैं। इससे गाड़ी साफ दिखती है, लेकिन पानी सूखने के बाद सफेद निशान रह जाते हैं और गाड़ी की चमक खो जाती है। इसके बजाय हल्का शैम्पू इस्तेमाल करना बेहतर रहता है। शैम्पू पेंट पर कम असर डालता है और सही तरीके से धोने पर गाड़ी में अच्छी शाइन भी आती है।


जिद्दी दाग हटाने का घरेलू तरीका
अगर गाड़ी पर पक्का रंग या जिद्दी दाग लगे हों, तो एक घरेलू उपाय अपनाया जा सकता है। इसके लिए आधे से कम पानी वाले प्लास्टिक मग में शैम्पू डालें, पुराने टूथब्रश से मिलाएं, थोड़ी मात्रा में टूथपेस्ट और आधा पैकेट ENO डालें। इस घोल को हल्के हाथों से ब्रश की मदद से दाग पर लगाएं और धीरे-धीरे रगड़ें। ENO में मौजूद सोडियम बाइकार्बोनेट, सोडियम कार्बोनेट और साइट्रिक एसिड रंग की पकड़ को ढीला कर देते हैं और शैम्पू दाग हटाने में मदद करता है।


गाड़ी की चमक बनाए रखने के उपाय
कई बार दाग हट जाता है, लेकिन गाड़ी में पहले जैसी चमक नहीं रहती। ऐसी स्थिति में शाइन स्प्रे या पॉलिश का इस्तेमाल करें। गाड़ी धोने से पहले सूखे कपड़े से धूल साफ करें, फिर शैम्पू वाले पानी से धोएं। गाड़ी पूरी तरह सूखने के बाद शाइन स्प्रे लगाकर सूखे कपड़े से फैलाएं। बाजार में 100 रुपये से ऐसे स्प्रे मिल जाते हैं, जो गाड़ी में नई जैसी चमक ला सकते हैं।


होली पर गाड़ी को सुरक्षित रखने के टिप्स
होली के दिन गाड़ी को अगर बहुत जरूरी न हो तो घर पर ही रखें। बाहर जाना पड़े तो कैब का इस्तेमाल करें। गाड़ी को कवर से ढककर रखें; अगर कवर न हो तो बड़ा कपड़ा भी काम आ सकता है, लेकिन वाटरप्रूफ कवर ज्यादा सुरक्षित है। एक्सटीरियर की सफाई आसान है, लेकिन इंटीरियर पर रंग लग जाए तो परेशानी बढ़ जाती है। इसलिए सीट और डैशबोर्ड को ढकें। गाड़ी में एक साफ कपड़ा या टॉवल रखना भी जरूरी है ताकि तुरंत सफाई की जा सके। होली से पहले कार पर वैक्स कोटिंग या टेफ्लॉन की लेयर लगवाना फायदेमंद रहता है, जिससे रंग की पकड़ कमजोर हो जाती है और बाद में सफाई आसान हो जाती है।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!