March Bank Holiday: होली से रामनवमी तक मार्च में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, लिस्ट में चेक करें आपके शहर में कब बंद रहेंगे बैंक

Edited By Updated: 25 Feb, 2026 04:53 PM

banks will remain closed for 11days in march see the complete list

कुछ दिनों में मार्च का महीना शुरु होने वाला है। इसी के साथ इस महीने में कई सारे त्योहार भी पड़ने वाले हैं। ऐसे में अगर आपका कोई भी बैंक का काम पेंडिंग है तो या उसे जल्द से जल्द पूरा कर लें। मार्च में अलग- अलग जगहों पर अलग- अलग त्योहारों के चलते बैंक...

March Bank Holiday: कुछ दिनों में मार्च का महीना शुरु होने वाला है। इसी के साथ इस महीने में कई सारे त्योहार भी पड़ने वाले हैं। ऐसे में अगर आपका कोई भी बैंक का काम पेंडिंग है तो या उसे जल्द से जल्द पूरा कर लें। मार्च में अलग- अलग जगहों पर अलग- अलग त्योहारों के चलते बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में मार्च का महीना आने से पहले अपने पास छुट्टियों लिस्ट नोट कर लें-

PunjabKesari

होली और क्षेत्रीय त्योहारों की छुट्टियाँ

  • 2 मार्च: होलिका दहन के चलते कानपुर और लखनऊ में बैंक बंद रहेंगे।
  • 3 मार्च: डोल जतरा और धुलंडी के कारण मुंबई, पटना, कोलकाता, रांची और जयपुर समेत कई बड़े शहरों में अवकाश रहेगा।
  • 4 मार्च: होली के मुख्य उत्सव के कारण दिल्ली, चंडीगढ़, शिमला और जम्मू जैसे शहरों में बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
  • 13 मार्च: आइजोल में चापचर कूट के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
  • 17 मार्च: शब-ए-कद्र के मौके पर जम्मू और श्रीनगर में बैंक सेवाएं बंद रहेंगी।
  • 19 मार्च: गुड़ी पड़वा, नवरात्र और तेलुगु नववर्ष के कारण बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई और नागपुर जैसे शहरों में बैंक अवकाश रहेगा।
  • 20 मार्च: जुमत-उल-विदा के उपलक्ष्य में जम्मू, श्रीनगर और कोच्चि में बैंक बंद रहेंगे।
  • 21 मार्च: ईद-उल-फितर (रमजान-ईद) और सरहुल के चलते देश के अधिकांश हिस्सों (कोच्चि, त्रिवेंद्रम, शिमला और विजयवाड़ा को छोड़कर) में बैंक बंद रहेंगे।
  • 26 मार्च: रामनवमी के पावन पर्व पर लखनऊ, जयपुर, कोलकाता और रांची सहित कई शहरों में छुट्टी रहेगी।
  • 27 मार्च: रामनवमी के विस्तार के रूप में कुछ अन्य क्षेत्रों में भी अवकाश रहेगा।
  • 31 मार्च: वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन और अन्य कारणों से कई शहरों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!