Edited By Radhika,Updated: 19 Feb, 2026 03:45 PM

अगर आज शाम 5 बजे तक दिल्ली पहुंचने वाले हैं या फिर दिल्ली के रहने के वाले हैं तो आपके लिए जरुरी खबर सामने आई है। राजधानी में आयोजित AI Impact Summit 2026 के चौथे दिन वीवीआईपी (VVIP) मूवमेंट के ट्रैफिक प्रभावित होगा। इसके चलते ट्रैफिक पुलिस ने एक...
नेशनल डेस्क: अगर आज शाम 5 बजे तक दिल्ली पहुंचने वाले हैं या फिर दिल्ली के रहने के वाले हैं तो आपके लिए जरुरी खबर सामने आई है। राजधानी में आयोजित AI Impact Summit 2026 के चौथे दिन वीवीआईपी (VVIP) मूवमेंट के ट्रैफिक प्रभावित होगा। इसके चलते ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है। आपको बता दें कि शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक मध्य और दक्षिण दिल्ली के कई मेन रास्ते पर ट्रैफिक प्रभावित होगा।
शाम 5 से 9 बजे तक इन रास्तों पर रहेगा 'पहरा'
भारत मंडपम में आयोजित हो रहे वैश्विक सम्मेलन में कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों और विदेशी मेहमानों की मौजूदगी के चलते सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

किन रास्तों पर जाने से बचें?
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, निम्नलिखित मार्गों पर आवाजाही सीमित रहेगी या डायवर्जन होगा:
- प्रमुख मार्ग: सरदार पटेल मार्ग, अकबर रोड, जनपथ, तीन मूर्ति मार्ग, मदर टेरेसा क्रेसेंट और मथुरा रोड।
- असर वाले अन्य क्षेत्र: विंडसर प्लेस, तीस जनवरी मार्ग, पृथ्वीराज रोड, राजेश पायलट मार्ग, सुभ्रमण्यम भारती मार्ग, शांति पथ और डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग।
- एयरपोर्ट रूट: गुरुग्राम रोड और परेड रोड पर भी वीवीआईपी काफिले के कारण दबाव रहेगा।
जाम से बचने के लिए इन वैकल्पिक रास्तों को चुनें
ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को इन मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है:
- उत्तर-दक्षिण कनेक्टिविटी: रिंग रोड, आश्रम चौक, सराय काले खां, राजघाट और आईएसबीटी कश्मीरी गेट।
- अन्य विकल्प: बारापुल्ला रोड, लोदी रोड, सफदरजंग रोड, फिरोज शाह रोड और रिंग रोड का सहारा लें।
- एयरपोर्ट के लिए: मेट्रो (खासकर एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन) सबसे सुरक्षित और समय बचाने वाला विकल्प है।
यात्रियों के लिए सलाह: अपनी यात्रा के लिए कम से कम 30-45 मिनट का अतिरिक्त समय लेकर चलें और गूगल मैप्स या दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल से अपडेट लेते रहें।