कांग्रेस से बर्खास्त बरखा शुक्ला भाजपा में हुई शामिल

Edited By Updated: 22 Apr, 2017 02:33 PM

barkha singh being involved in bjp

दिल्ली महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह ने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) का दामन थाम लिया है ।

नई दिल्ली: दिल्ली महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह ने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) का दामन थाम लिया है । भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू और केंद्रीय मंत्री विजय गोयल की मौजूदगी में प्रदेश कार्यालय में आज आयोजित संवाददाता सम्मेलन में सिंह ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। उनके विरुद्ध कल पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाकर कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया था। इससे पहल वीरवार को दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन पर दुव्र्यवहार करने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने हालांकि कहा था कि वह पार्टी में बनी रहेंग। उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनने के आरोप लगाए थे। 

प्रधानमंत्री की नीतियों से हुई प्रभावित
पूर्व विधायक ने भाजपा में शामिल होने के मौके पर कहा कि कांग्रेस पहले जनाधार वाली पार्टी थी और अब वह परिवारवाद से संचालित होती है। कांग्रेस नेताओं में सच सुनने की क्षमता नहीं रह गयी है। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुई हैं। उन्हें पद की कोई लालसा नहीं है और वह विशेषकर महिलाओं की भलाई के काम करने के लिये भाजपा में शामिल हुई हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं और विशेषकर मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से आने वाली दिक्कतों को लेकर जिस तरह काम कर रही है, उससे वह प्रभावित हुई हैं। गौरतलब है कि दिल्ली कांग्रेस के कद्दावर नेता और शीला सरकार में मंत्री रहे अरविंदर सिंह लवली ने भी मंगलवार को कांग्रेस नेतृत्व पर नगर निगम चुनावों में टिकटों बेचे जाने का आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) में शामिल हो गए थे। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!