जितेंद्र सिंह ने तेलंगाना CM के बेटे के दावे की खोली पोल, कहा- इस वजह से PM के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए KCR

Edited By Updated: 28 Apr, 2022 08:40 PM

because of this kcr did not attend pm s program

केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को तेलंगाना के मंत्री के. टी. रामा राव के उन दावों को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव को राज्य में आयोजित हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रमों से दूर रहने को कहा गया था।

नेशनल डेस्क: केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को तेलंगाना के मंत्री के. टी. रामा राव के उन दावों को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव को राज्य में आयोजित हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रमों से दूर रहने को कहा गया था। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया, “मीडिया में आई कुछ खबरों के अनुसार, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के बेटे ने दावा किया है कि पीएमओ ने संदेश भेजा कि श्री केसीआर को हैदराबाद में प्रधानमंत्री के कार्यकमों में भाग नहीं लेने दिया जाए। यह पूरी तरह झूठ है। ऐसा कोई संदेश प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से नहीं भेजा गया।”
PunjabKesari
मोदी ने फरवरी में हैदराबाद का दौरा किया था और दार्शनिक रामानुजाचार्य की प्रतिमा का अनावरण किया था। तेलंगाना के मुख्यमंत्री राव इस कार्यक्रम में उपस्थित नहीं थे। पिछले साल नवंबर में भारत बायोटेक कंपनी के परिसर का मोदी ने दौरा किया था और इसमें भी राव नहीं पहुंचे थे।

सिंह ने कहा, “वास्तव में तेलंगाना के मुख्यमंत्री को पांच फरवरी को आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होना चाहिए था जब प्रधानमंत्री हैदराबाद आए थे। मुख्यमंत्री कार्यालय ने प्रधानमंत्री कार्यालय को सूचित किया था कि राव की तबियत ठीक नहीं है इसलिए वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकेंगे।” तेलंगाना के आईटी मंत्री के टी रामा राव ने दावा किया था कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने मुख्यमंत्री से मोदी के कार्यक्रम में शामिल नहीं होने को कहा था।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!