मशहूर ओड़िया लेखिका वीणापाणि मोहंती का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

Edited By Updated: 25 Apr, 2022 12:57 AM

beenapani mohanty famous odia writer dies pm modi expresses grief

ओड़िया भाषा की मशहूर लेखिका वीणापाणि मोहंती का रविवार रात कटक स्थित उनके आवास पर उम्र संबंधी जटिलताओं के कारण निधन हो गया। वह 85 वर्ष की थीं। उनके परिवार ने यह

कटक/नई दिल्लीः ओड़िया भाषा की मशहूर लेखिका वीणापाणि मोहंती का रविवार रात कटक स्थित उनके आवास पर उम्र संबंधी जटिलताओं के कारण निधन हो गया। वह 85 वर्ष की थीं। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। 
PunjabKesari
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोहंती के निधन पर शोक जताया। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ''प्रख्यात लेखिका वीणापाणि मोहंती जी के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। उन्होंने ओड़िया साहित्य, विशेष रूप से कथा लेखन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।'' 

पद्मश्री से सम्मानित मोहंती अविवाहित थीं और अपने भतीजे के साथ रहती थीं। मोहंती ने 100 से अधिक पुस्तकें लिखी थीं। उन्हें 'पटादेई', 'नाइकू रास्ता', और 'वस्त्रहरण' समेत कई प्रसिद्ध कृतियों के लिए पहचाना जाता था। वर्ष 2020 में पद्मश्री प्राप्त करने के अलावा मोहंती को साहित्य अकादमी पुरस्कार, सरला सम्मान और ओडिशा साहित्य अकादमी द्वारा अतिवादी जगन्नाथ दास सम्मान से नवाजा गया था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!