Ram Mandir Dhwajarohan 2025: सज गई अयोध्या नगरी... आज राम मंदिर पर होगा धर्म ध्वजारोहण, जानें 44 मिनट के शुभ मुहूर्त का खास महत्व

Edited By Updated: 25 Nov, 2025 10:01 AM

bhagwa flag to be hoisted at ram mandir during 44 minute auspicious muhurat

अयोध्या के राम मंदिर पर आज धर्मध्वज आरोहण का ऐतिहासिक आयोजन हो रहा है। मंदिर और शहर को भव्य रूप से सजाया गया है, सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस समारोह में शामिल होंगे। ध्वजारोहण अभिजीत मुहूर्त (सुबह 11:45 से दोपहर...

नेशनल डेस्क : आज अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराने का ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है। यह समारोह मंदिर निर्माण की पूर्णता का प्रतीक है और इसे सांस्कृतिक उत्सव और राष्ट्रीय एकता के नए अध्याय के रूप में देखा जा रहा है। पूरे शहर को इस महान अवसर के लिए भव्य तरीके से सजाया गया है।

पीएम मोदी होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह करीब 10 बजे सप्तमंदिर पहुंचेंगे। इसके बाद वह शेषावतार मंदिर जाएंगे और मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के बाद दोपहर 12 बजे मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराएंगे। इस खास अवसर के लिए श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट ने बड़ी संख्या में लोगों को न्यौता दिया है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

PunjabKesari

राम मंदिर पर धर्मध्वज फहराने के लिए 44 मिनट का शुभ मुहूर्त निर्धारित

ज्योतिषियों के अनुसार, ध्वजारोहण अभिजीत मुहूर्त में होगा, सुबह 11:45 बजे से दोपहर 12:29 बजे तक। माना जाता है कि भगवान राम का जन्म भी इसी मुहूर्त में हुआ था।

25 नवंबर की खास विशेषता

साधु-संतों के अनुसार, त्रेता युग में भगवान राम और माता सीता का विवाह मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पंचमी को हुआ था। इसीलिए आज की तिथि को ध्वजारोहण के लिए चुना गया है।

PunjabKesari

ध्वज का महत्व

मंदिर पर फहराया जाने वाला भगवा ध्वज केसरिया रंग का होगा, जिसकी लंबाई 22 फीट और चौड़ाई 11 फीट होगी। ध्वजदंड 42 फीट ऊंचा रहेगा और ध्वज 161 फीट के शिखर पर लहराया जाएगा। ध्वज पर सूर्य, ऊं और कोविदार वृक्ष अंकित होंगे। भगवा रंग त्याग, बलिदान, वीरता और भक्ति का प्रतीक माना जाता है।

ध्वज पर अंकित ये पवित्र प्रतीक

  • कोविदार वृक्ष: प्राचीन ग्रंथों में उल्लेखित, सूर्यवंश के राजाओं के ध्वज पर सदियों से अंकित
  • ऊं: सभी मंत्रों का प्राण और संपूर्ण सृष्टि का प्रतीक
  • सूर्यदेवता: विजय और शक्ति का प्रतीक

धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

हिंदू धर्म में मंदिर पर ध्वज फहराना प्राचीन परंपरा है। गरुड़ पुराण के अनुसार, मंदिर के शिखर पर ध्वज देवता की उपस्थिति का संकेत देता है और आसपास का क्षेत्र पवित्र माना जाता है। वाल्मीकि रामायण और रामचरितमानस में भी ध्वज और तोरणों का वर्णन मिलता है। राम मंदिर पर ध्वजारोहण का यह अवसर न केवल मंदिर निर्माण की पूर्णता का प्रतीक है, बल्कि अयोध्या में रामराज्य की पुनर्स्थापना और सांस्कृतिक गौरव का भी संदेश देता है।


 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!