Tokyo Paralympics: भारत को मिला पहला मेडल, भाविनाबेन पटेल ने रजत पदक जीतकर रचा इतिहास

Edited By Updated: 29 Aug, 2021 09:00 AM

bhavina patel indian para athlete silver medal

भारत की भाविनाबेन पटेल को तोक्यो पैरालंपिक की टेबल टेनिस क्लास 4 स्पर्धा के महिला एकल फाइनल में रविवार को  चीन की झाउ यिंग के खिलाफ 7-11, 5-11, 6-11 की शिकस्त के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा। मौजूदा पैरालंपिक खेलों में यह भारत का पहला पदक है।

तोक्यो: भारत की भाविनाबेन पटेल को तोक्यो पैरालंपिक की टेबल टेनिस क्लास 4 स्पर्धा के महिला एकल फाइनल में रविवार को  चीन की झाउ यिंग के खिलाफ 7-11, 5-11, 6-11 की शिकस्त के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा। मौजूदा पैरालंपिक खेलों में यह भारत का पहला पदक है। 

PunjabKesari

भाविनाबेन ने पहले गेम में झाउ यिंग को अच्छी टक्कर दी लेकिन चीन की दो बार की पूर्व स्वर्ण पदक खिलाड़ी ने एक बार लय हासिल करने के बाद भारतीय खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया और सीधे गेम में आसान जीत दर्ज की।इसके साथ ही भाविनाबेन पैरालंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी भी बन गईं। 

PunjabKesari
वह दीपा मलिक (2016 में ) के बाद पैरालिंपिक में पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला हैं। आज यहां 19 मिनट तक चले मुकाबले में भाविनाबेन को दो बार स्वर्ण पदक विजेता चीनी खिलाड़ी पैडलर यिंग झो से 7-11 5-11 6-11 से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले भाविनाबेन पटेल ने शनिवार को इतिहास रचते सर्बिया की गत चैंपियन बोरिसलावा पेरीक रैंकोविक को हराकर पैरालम्पिक्स की टेबल टेनिस स्पर्धा के फ़ाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गयी थी। इसके साथ ही उन्होंने देश के लिए इन खेलों में कम से कम रजत पदक सुनिश्चित कर दिया था। 

 

PunjabKesari
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!