Bihar Assembly Elections 2025: प्रियंका गांधी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- 10,000 देकर सम्मान नहीं खरीदा जा सकता

Edited By Updated: 26 Sep, 2025 04:40 PM

bihar assembly elections 2025 priyanka gandhi targets the opposition

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को अपने बिहार दौरे के दौरान पटना स्थित सदाकत आश्रम में 200 से अधिक महिलाओं से बातचीत की। प्रियंका का ये दौरा आगामी विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं के मुद्दों पर केंद्रित रहा, जिसमें उन्होंने सत्ता पक्ष...

नेशनल डेस्क: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को अपने बिहार दौरे के दौरान पटना स्थित सदाकत आश्रम में 200 से अधिक महिलाओं से बातचीत की। प्रियंका का ये दौरा आगामी विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं के मुद्दों पर केंद्रित रहा, जिसमें उन्होंने सत्ता पक्ष पर सीधा हमला बोला और कांग्रेस की ओर से कई वादे किए।

PunjabKesari

नकद राशि देकर नहीं खरीदा जा सकता सम्मान-

प्रियंका गांधी ने कहा कि चुनाव से पहले नकद राशि देकर सम्मान नहीं खरीदा जा सकता। उन्होंने कहा,“सम्मान ये नहीं है कि आप चुनाव से पहले 10 हजार रुपये दे दें। सम्मान तब होगा जब आपका जीवन सुधरेगा, बच्चियां सुरक्षित महसूस करेंगी और आवाज उठाने पर आपको न्याय मिलेगा।” कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बीते 20 वर्षों में सरकार ने महिलाओं को सुरक्षा और बराबरी का अहसास नहीं दिलाया। “जब आप आवाज उठाती हैं, तो पुलिस रोकने आ जाती है। क्या आप अपराधी हैं कि आपको पीटा जाता है और थाने ले जाया जाता है?” उन्होंने सवाल किया।

PunjabKesari

कांग्रेस की योजनाओं का नक्शा भी किया पेश-

इस मौके पर प्रियंका गांधी ने कांग्रेस की योजनाओं का खाका भी प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं को हर माह ₹2,500 की सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही राजस्थान की तर्ज पर ₹25 लाख का स्वास्थ्य बीमा बिहार में लागू किया जाएगा और भूमिहीन परिवारों को जमीन का मालिकाना हक महिलाओं के नाम पर दिया जाएगा। “यह असली सम्मान है, न कि चुनावी लालच,” उन्होंने कहा।

प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि महिलाएं समाज का बोझ उठाते हुए आजीविका, आंगनवाड़ी, मनरेगा और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान दे रही हैं, लेकिन सरकार उन्हें सशक्त नहीं कर रही है। उन्होंने विभिन्न राज्यों का उदाहरण देते हुए कहा कि वे यूपी और केरल की महिलाओं की समस्याओं से परिचित हैं और बिहार की महिलाओं की चुनौतियों को भी समझना चाहती हैं। इस कार्यक्रम में जीविका दीदी, मनरेगा मजदूर, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ता, वकील, डॉक्टर और घरेलू सहायिकाएं शामिल हुईं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!