भाजपा ने सावरकर या गांधी किसी को सही मायने में नहीं समझा है : उद्धव ठाकरे

Edited By Updated: 15 Oct, 2021 09:52 PM

bjp has not understood savarkar or gandhi in true sense uddhav

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की टिप्पणी को लेकर उपजे विवाद सहित विभिन्न मुद्दों पर शुक्रवार को अपने पूर्व गठबंधन सहयोगी भारतीय जनता पार्टी की जमकर आलोचना की। शनमुखानंद...

नेशनल डेस्कः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की टिप्पणी को लेकर उपजे विवाद सहित विभिन्न मुद्दों पर शुक्रवार को अपने पूर्व गठबंधन सहयोगी भारतीय जनता पार्टी की जमकर आलोचना की। शनमुखानंद हॉल में शिवसेना की वार्षिक दशहरा रैली में ठाकरे ने कहा कि भाजपा ने वीर सावरकर और महात्मा गांधी दोनों ही को नहीं समझा है।

राजनाथ सिंह ने हाल ही में यह दावा करके विवाद पैदा कर दिया था कि अंडमान के सेलुलर जेल में बंद रहने के दौरान महात्मा गांधी ने वीर सावरकर को ब्रिटिश सरकार को दया याचिका भेजने की सलाह दी थी। ठाकरे में महाराष्ट्र के देग्लुर सीट पर हो रहे उपचुनाव में शिवसेना के पूर्व विधायक को उम्मीदवार बनाने को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी'' को उपचुनाव के लिए भी उम्मीदवार ‘इंपोर्ट' करने पड़ रहे हें।''

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!