राजस्थान में भी BJP लगाएगी MP पर दांव! केंद्रीय मंत्रियों समेत सांसदों को लड़ा सकती है विधानसभा चुनाव

Edited By Updated: 29 Sep, 2023 06:21 AM

bjp will bet on mp in rajasthan too

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। बीजेपी ने मध्य प्रदेश में करीब 80 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है

नेशनल डेस्कः भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। बीजेपी ने मध्य प्रदेश में करीब 80 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। मध्य प्रदेश में पार्टी ने तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत अब तक 7 सांसदों को विधानसभा चुनाव का टिकट दिया है। इनमें केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते के अलावा सीधी से सांसद रीति पाठक, जबलपुर से सांसद राकेश सिंह को भी मैदान में उतारा है।
PunjabKesari
हिमाचल- कर्नाटक की हार से सबक!
हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक की हार से भाजपा बहुत पेशोपेश में है। हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में अंतिम समय में उम्मीदवारों का ऐलान करना पार्टी को भारी पड़ गया और विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था। इसी से सबक लेते हुए और स्थानीय नेताओं को भरोसे में लेकर पार्टी राजस्थान समेत सभी राज्यों में चुनाव चिन्ह कमल और नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनाव मैदान में उतरना चाहती है।

पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश और राजस्थान के दौरे पर थे। मध्य प्रदेश में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने जनता से अपील की कि इस बार कमल के निशान को प्रत्याशी मानकर वोट करें। उन्होंने एक बार भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम नहीं लिया। इतना ही नहीं राजस्थान के जयपुर में चुनावी शंखनाद करते हुए पीएम मोदी ने किसी नेता का नाम लिए बगैर कहा कि भाजपा और कमल का निशान के पर ही मुहर लगानी है। माना जा रहा था कि मध्य प्रदेश में भाजपा शिवराज सिंह चौहान और राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को आगे कर चुनाव लड़ेगी। लेकिन मोदी की रैली के बाद चुनावी विश्लेषकों का मानना है कि मध्य प्रदेश, राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी बिना चेहरे के चुनाव मैदान में उतर सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ में भी भाजपा बिना मुख्यमंत्री के चेहरे के विधानसभा चुनाव लड़ेगी।
PunjabKesari
राजस्थान में MP वाला दांव
मध्य प्रदेश में भाजपा ने केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को टिकट देकर अपने पत्ते खोल दिए हैं। माना जा रहा है कि राजस्थान में भी भाजपा मध्य प्रदेश वाला दांव खेल सकती है। राजस्थान में भी पार्टी केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को चुनाव लड़ा सकती है। इनमें केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश गहलोत और अर्जुन राम मेघवाल का नाम सबसे आगे चल रहा है। सूत्रों का मानना है कि पार्टी पहली लिस्ट में तीनों केंद्रीय मंत्रियों के नाम पर मुहर लगा सकती है। इसके अलावा सांसद दीया कुमारी, राज्यवर्धन सिंह राठौर को भी टिकट दे सकती है। सूत्रों के मुताबिक, राजस्थान की पहली लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का भी नाम हो सकता है।
PunjabKesari
शाह-नड्डा ने किया राजस्थान का दौरा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को राजस्थान के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ कई घंटे तक बैठक की। बैठक में शाह ने कहा कि सभी नेता गुटबाजी से दूर होकर एक साथ चुनाव लड़ें। सूत्रों ने बताया कि शाह और नड्डा ने सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ बैठक की। राजे से मुलाकात करीब 15 मिनट तक चली।
PunjabKesari
बैठक में इस बात पर मंथन किया गया कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मेवाड़, वागड़, शेखावाटी, हाड़ौती, मारवाड़ क्षेत्र और पूर्वी राजस्थान में अधिक से अधिक सीटें कैसे जीती जाएं।'' सूत्रों ने बताया, ''इस बात का बारीकी से आकलन किया गया कि किन निर्वाचन क्षेत्रों में पार्टी कमजोर है और जीत सुनिश्चित करने के लिए क्या रणनीति की जरूरत है। उन सीटों की श्रेणियों पर भी विस्तृत चर्चा हुई - जहां पार्टी पिछले तीन चुनावों से जीत रही है या हार रही है और जहां पार्टी वैकल्पिक रूप से जीत रही है।”

सूत्रों ने कहा, ''बैठक में स्पष्ट संदेश दिया गया कि पार्टी संगठन सर्वोच्च है और चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।'' पार्टी की राज्य इकाई के सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को कुछ अन्य सांसदों के साथ विधानसभा चुनाव में उतारा जा सकता है। पार्टी नेताओं ने कहा कि बैठक में टिकट वितरण और अन्य चुनाव संबंधी मुद्दों पर चर्चा की गई। सूत्रों ने बताया कि बैठक में ‘‘ भाजपा द्वारा राज्य में निकाली गई चार “परिवर्तन यात्राओं ''से प्राप्त फीडबैक पर भी चर्चा की गई।” 
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!