शादी के लिए दुल्हन को चाहिए Vaccinated दूल्हा, शशि थरूर ने दिया ऐसा रिएक्शन

Edited By Updated: 09 Jun, 2021 02:58 PM

bride needs vaccinated groom for marriage

सोशल मीडिया पर एक लड़की द्वारा शादी को लेकर दिया गया ऐड काफी चर्चा में है। इस ऐड पर कांग्रेस नेता शशि थरूर का भी रिएक्शन आया है। थरूर के ट्वीट पर लोग काफी मजे ले रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं। थरूर का यह ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। दरअसल उन्होंने...

नेशनल डेस्क: सोशल मीडिया पर एक लड़की द्वारा शादी को लेकर दिया गया ऐड काफी चर्चा में है। इस ऐड पर कांग्रेस नेता शशि थरूर का भी रिएक्शन आया है। थरूर के ट्वीट पर लोग काफी मजे ले रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं। थरूर का यह ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। दरअसल उन्होंने ट्विटर पर एक न्यूजपेपर की क्लिपिंग शेयर की है जिसमें एक महिला ने शादी का विज्ञापन दिया है। इस विज्ञापन में युवती की तरफ से शर्त रखी गई है कि उसका होने वाला पति वहीं होगा जो कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुका हो।

PunjabKesari

महिला ने ऐड में बताया है कि उसने कोविशील्ड की दोनों डोज ले ली हैं, इसलिए अब वो ऐसे शख्स से शादी करना चाहती है, जिसने कोवीशिल्ड की दोनों डोज ली हों। इस ऐड को शेयर करते हुए थरूर ने लिखा कि ”वैक्सीनेटेड दुल्हन को वैक्सीनेटेड दूल्हा चाहिए, इसमें कोई शक नहीं कि पसंदीदा शादी का तोहफा एक बूस्टर शॉट होगा? क्या यह हमारा न्यू नॉर्मल होने वाला है। कई लोगों ने इस ऐड को फेक बताया तो कई लोगों ने इसे  शादी के लिए नया क्राइटेरिया कहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!