संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से 13 फरवरी तक

Edited By Updated: 16 Jan, 2019 08:11 PM

budget session of parliament from january 31 to february 13

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा। लोक सभा सचिवालय के अनुसार सोलहवीं लोक सभा का 17 वां सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा और 13 फरवरी तक...

नई दिल्लीः संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा। लोक सभा सचिवालय के अनुसार सोलहवीं लोक सभा का 17 वां सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा और 13 फरवरी तक चलेगा। संसदीय कामकाज को देखते हुए सत्र को बढ़ाया भी जा सकता है।
PunjabKesari
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद 31 जनवरी को 11 बजे दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संसद के केन्द्रीय कक्ष में संबोधित करेंगे। एक फरवरी को मोदी सरकार द्वारा अगले वित्त वर्ष का अंतरिम बजट पेश किये जाने की संभावना है। यह मोदी सरकार के इस कार्यकाल का अंतिम बजट होगा।
PunjabKesari
लोक सभा चुनाव के पूर्व संसद का यह अंतिम सत्र होगा। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयक भी पेश किये जायेंगे और सरकार इन्हें पारित करने की हर संभव कोशिश करेगी।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!