राजस्थान : जालोर में बस और टेंपो की भीषण टक्कर, महिला और उसके 2 बच्चों की मौत

Edited By Updated: 22 Oct, 2026 07:01 PM

bus and tempo collision in rajasthan s jalore

राजस्थान के जालोर जिले में बृहस्पतिवार को राजस्थान रोडवेज की बस और टेंपो की आमने-सामने की टक्कर में एक महिला और उसके बेटे और बेटी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हादसा रामसीन-भीनमाल...

नेशनल डेस्क : राजस्थान के जालोर जिले में बृहस्पतिवार को राजस्थान रोडवेज की बस और टेंपो की आमने-सामने की टक्कर में एक महिला और उसके बेटे और बेटी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हादसा रामसीन-भीनमाल राज्य राजमार्ग पर भारुड़ी गांव के पास हुआ।

रामसीन थानाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान मूथला कांबा गांव निवासी ललिता देवी (42), उनके बेटे कैलाश (19) और बेटी सुमन कुमारी (17) के रूप में हुई है। ललिता का आठ वर्षीय बेटा राजू गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार जारी है। पुलिस ने बताया कि परिवार रामसीन में एक मंदिर के दर्शन करने के बाद टेंपो से घर लौट रहा था। इसी दौरान भीनमाल से उदयपुर की ओर जा रही रोडवेज बस से टेंपो की टक्कर हो गई। टेंपो में पांच लोग सवार थे और उसे ललिता के भाई पुरुषोत्तम चला रहे थे।

पुलिस के अनुसार हादसे के दौरान पुरुषोत्तम वाहन से कूद गए और उन्हें कोई चोट नहीं आई। ललिता आंगनबाड़ी केंद्र में काम करती थीं, जबकि उनका बेटा कैलाश किराये पर टैक्सी चलाता था। ललिता ने हाल ही में नवरात्र के दौरान कैलाश के लिए टेंपो खरीदा था। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर बस चालक को हिरासत में लिया है। थानाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!