कनाडा पुलिस का कड़ा एक्शनः डाक चोरी के खेल में धरे गए 8 पंजाबी

Edited By Updated: 13 Oct, 2025 03:34 PM

canadian police arrest 8 indian origin men over cases of mail theft

कनाडा की पुलिस ने डाक के जरिए क्रेडिट कार्ड और चेक चोरी के मामले में भारतीय मूल के आठ लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 4,00,000 डॉलर से ज्यादा मूल्य के 450 से अधिक चोरी के कार्ड और चेक बरामद हुए। उन पर 344 आरोप हैं और कुछ विदेशी नागरिकों के...

International Desk: कनाडा की पुलिस ने डाक के जरिए मिलने वाले क्रेडिट कार्ड और चेक की चोरी के मामले में भारतीय मूल के आठ लोगों को गिरफ्तार किया है और उन पर 300 से अधिक आरोप लगाए हैं। स्थानीय मीडिया ने इस बारे में खबर दी। खबर में बताया गया है कि आरोपियों में से कुछ निर्वासन का सामना कर रहे हैं। ‘सीटीवी न्यूज' की खबर के अनुसार पील पुलिस ने संदिग्धों से 4,00,000 कनाडाई डॉलर से अधिक मूल्य के 450 से ज्यादा चोरी के क्रेडिट कार्ड और चेक बरामद किए।

 

रिपोर्ट में शुक्रवार को जारी एक पुलिस विज्ञप्ति के हवाले से कहा गया है, ‘‘जांच में पता चला कि कुछ पंजाबी लोग मिलकर आवासीय मेलबॉक्स को निशाना बना रहे थे और बड़े पैमाने पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे, जिससे समुदाय के सदस्यों को परेशानी हुई।'' पील पुलिस, हाल्टन पुलिस और कनाडा पोस्ट ने क्षेत्र में डाक चोरी की सिलसिलेवार घटनाएं रिपोर्ट कीं, जिसकी जांच के लिए अप्रैल में ‘‘प्रोजेक्ट अनडिलीवरेबल'' नामक एक संयुक्त अभियान शुरू किया था। पुलिस ने कहा, ‘‘जांच में पता चला कि कुछ लोग मिलकर आवासीय मेलबॉक्स को निशाना बना रहे थे, जिसके परिणामस्वरूप बड़े पैमाने पर चोरी हुई और समुदाय के सदस्यों के लिए व्यवधान पैदा हुआ।''

 

पुलिस ने संदिग्धों की पहचान सुमनप्रीत सिंह, गुरदीप चट्ठा, जशनदीप जट्टाना, हरमन सिंह, जसनप्रीत सिंह, मनरूप सिंह, राजबीर सिंह और उपिंदरजीत सिंह के रूप में की है। ‘सीबीसी' की शुक्रवार की खबर के अनुसार 21 से 29 वर्ष की आयु के आठ संदिग्धों पर सामूहिक रूप से 344 आरोप दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि वे क्राउन अटॉर्नी कार्यालय और कनाडा सीमा सेवा एजेंसी के साथ आरोपियों में शामिल कुछ विदेशी नागरिकों के निर्वासन पर चर्चा कर रहे हैं।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!