चीखों से गूंजा पहाड़, 500 मीटर गहरी खाई में समा गई कार, दर्दनाक हादसे ने ली 6 लोगों की जान (Video)

Edited By Updated: 08 Aug, 2025 11:52 AM

car fell into a ditch in himachal s churah 6 died tragically

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बीती रात तीसा उपमंडल के चनवास इलाके में एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत कुल छह लोगों की मौत हो गई।

नेशनल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बीती रात तीसा उपमंडल के चनवास इलाके में एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत कुल छह लोगों की मौत हो गई।

PunjabKesari

कैसे हुआ हादसा?

यह हादसा रात करीब 9:30 बजे हुआ जब चनवास के सरकारी स्कूल में शिक्षक राजेश कुमार अपनी पत्नी हंसो, बेटी आरती (17) और बेटे दीपक (15) के साथ बनीखेत से घर लौट रहे थे। गाड़ी में राजेश के साले हेमराज उर्फ फौजी और गांव के एक अन्य व्यक्ति राकेश कुमार भी सवार थे। वापसी के दौरान उनकी स्विफ्ट कार भंजराडू से चनवास शाहवा मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

PunjabKesari

सीएम और जयराम ने जताया दुख

हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग, पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद खाई से सभी शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

 

PunjabKesari

➤ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

➤ बीजेपी विधायक हंस राज ने बताया कि यह सड़क चार साल पहले ही बनी थी और यह हादसा बेहद दुखद है।

वहीं इस हादसे में जान गंवाने वालों के नाम इस प्रकार हैं: राजेश कुमार (40), हंसो (36), आरती (17), दीपक (15), राकेश कुमार (44) और हेम पाल (37)। स्थानीय प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!