नासिक में दिल दहला देने वाला हादसाः 600 फुट गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Edited By Updated: 07 Dec, 2025 10:17 PM

major road accident car falls into 600 foot deep ditch 6 people die tragically

महाराष्ट्र के नासिक जिले में रविवार को बड़ा हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक नासिक के कलवान तालुका के सप्तश्रृंग गढ़ घाट में रविवार को एक कार के 600 फुट गहरी खाई में गिर जाने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई।

नासिकः महाराष्ट्र के नासिक जिले में रविवार को बड़ा हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक नासिक के कलवान तालुका के सप्तश्रृंग गढ़ घाट में रविवार को एक कार के 600 फुट गहरी खाई में गिर जाने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना शाम चार बजे हुई और मृतक निफाड़ तालुका के पिंपलगांव बसवंत के रहने वाले हैं। अधिकारी ने बताया, "उनकी मौके पर ही मौत हो गई। टोयोटा इनोवा वाहन में सात यात्री सवार थे। 

मृतकों की पहचान कीर्ति पटेल (50), रसीला पटेल (50), विट्ठल पटेल (65), लता पटेल (60), वचन पटेल (60) और मणिबेन पटेल (70) के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं।" 

स्थानीय उप कलेक्टर और जिला आपदा प्राधिकरण के सीईओ रोहित कुमार राजपूत ने बताया कि पुलिस और जिला आपदा प्रबंधन समिति के कर्मियों की तैनाती के साथ अभियान जारी है।  

CM फडणवीस ने जताया दुख
नासिक सड़क हादसे पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि नासिक जिले में सप्तश्रृंगी गढ़ से एक वाहन नीचे गिरने की दुर्घटना में छह श्रद्धालुओं की मौत होना बेहद दुखद है। मैं उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनके परिजनों के दुःख में हम सभी सहभागी हैं। मृतकों के शवों को बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है और पूरा प्रशासनिक तंत्र वहां तैनात किया गया है। इन श्रद्धालुओं के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!