Edited By Khushi,Updated: 01 Apr, 2026 03:22 PM

Gadget News: देश में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर बढ़ती चिंता के बीच, साइबर अपराधियों ने एक नया ऑनलाइन स्कैम तेज़ी से फैलाया है। लोगों को डर और जल्दबाजी का फायदा उठाकर ठगी की जा रही है। सरकार और साइबर अपराध समन्वय केंद्र CyberDost I4C ने आम लोगों...
Gadget News: देश में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर बढ़ती चिंता के बीच, साइबर अपराधियों ने एक नया ऑनलाइन स्कैम तेज़ी से फैलाया है। लोगों को डर और जल्दबाजी का फायदा उठाकर ठगी की जा रही है। सरकार और साइबर अपराध समन्वय केंद्र CyberDost I4C ने आम लोगों को इस स्कैम से सतर्क रहने की चेतावनी दी है।
CyberDost I4C ने कहा है कि फर्जी एलपीजी बुकिंग के नाम पर स्कैमर्स “Urgent booking” या “discount offer” के झांसे में डालकर फर्जी लिंक, ऐप और QR कोड के माध्यम से आपकी पर्सनल जानकारी और पैसे चुरा रहे हैं।
स्कैम का तरीका
लोग SMS, व्हाट्सएप और सोशल मीडिया पर मैसेज भेजते हैं जिसमें कहा जाता है कि गैस सिलेंडर की कमी है और तुरंत बुकिंग करें।
इन मैसेज में डर के साथ डिस्काउंट का लालच भी दिया जाता है।
यूजर को लिंक भेजा जाता है जो असली वेबसाइट जैसा दिखता है।
जैसे ही लिंक पर क्लिक किया जाता है, बैंक डिटेल्स, OTP या QR कोड स्कैन करने को कहा जाता है।
इससे बैंक अकाउंट से पैसे निकाल लिए जाते हैं और सिलेंडर नहीं मिलता।
सरकार ने बचाव के लिए क्या कहा?
गैस बुकिंग केवल आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से करें – Indane, HP Gas, Bharat Gas।
अनजान लिंक या ऐप पर कभी क्लिक न करें।
OTP, पिन या बैंक डिटेल्स किसी के साथ साझा न करें।
संदिग्ध मैसेज मिलने पर सीधे अपनी गैस एजेंसी से संपर्क करें।