चंद्रयान-2 ने भेजी पहली तस्वीर, अतंरिक्ष से ऐसी दिखती है हमारी पृथ्वी

Edited By Updated: 04 Aug, 2019 02:15 PM

chandrayaan 2 send photos of earth from space

चंद्रयान-2 ने अंतरिक्ष से धरती की तस्वीरें भेजी हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने यह तस्वीर ट्विटर पर शेयर की और जानकारी दी कि चंद्रयान-2 द्वारा ली गई धरती की तस्वीरें।

नेशनल डेस्कः चंद्रयान-2 ने अंतरिक्ष से धरती की तस्वीरें भेजी हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने यह तस्वीर ट्विटर पर शेयर की और जानकारी दी कि चंद्रयान-2 द्वारा ली गई धरती की तस्वीरें। इसरो ने बताया कि चंद्रयान-2 ने यह तस्वीरें LI4 कैमरे से ली हैं।

PunjabKesari

अंतरिक्ष से हमारी धरती कैसी दिखती है, साफ-साफ तस्वीरों में नजर आ रहा है। बता दें कि लैंडर-विक्रम 6 सितंबर को चांद पर पहुंचेगा और उसके बाद प्रज्ञान यथावत प्रयोग शुरू करेगा।

PunjabKesari

चंद्रमा की कक्षा में यान के पहुंचने के बाद विक्रम नाम का लैंडर कक्षा से अलग हो जाएगा। हालांकि ऑर्बिटर चांद की सतह से 100 किलोमीटर की दूरी पर चक्कर लगाता रहेगा। इससे पहले इसरो का चंद्रयान-2 की ऑर्बिट चौथी बार सफलतापूर्वक आगे बढ़ा।

PunjabKesari

उल्लेखनीय है कि चंद्रयान -2 22 जुलाई को सबसे भारी रॉकेट जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल-मार्क तीन ( GSLV MK3) जिसे बाहुबली नाम दिया गया है पर सवार होकर मिशन मून के लिए रवाना हुआ था।

PunjabKesariPunjabKesari

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!