प्यार के लिए 2 बार बदला धर्म: पहले 'बिंदु' से बनी 'सीमा परवीन', अब 26 साल छोटे प्रेमी के लिए फिर बनी हिंदू

Edited By Updated: 06 Jun, 2026 11:21 PM

changed religion twice for love

बिहार के जमुई जिले में प्रेम प्रसंग और धर्म परिवर्तन का एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है, जो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

जमुई: बिहार के जमुई जिले में प्रेम प्रसंग और धर्म परिवर्तन का एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है, जो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। एक 45 वर्षीय महिला ने अपने से 26 साल छोटे प्रेमी से शादी करने के लिए दूसरी बार अपना धर्म बदल लिया है। 5 बच्चों की मां यह महिला पहले हिंदू से मुस्लिम बनी थी और अब दोबारा हिंदू धर्म अपनाकर अपने 19 साल के 'आशिक' के साथ सात फेरे ले लिए हैं।

मिस्ड कॉल से शुरू हुई 'रॉन्ग नंबर' वाली लव स्टोरी
यह पूरी कहानी 2 साल पहले एक मिस्ड कॉल से शुरू हुई थी। जमुई के खैरा थाना क्षेत्र के रहने वाले 19 वर्षीय महावीर ठाकुर और पूर्णिया की रहने वाली सीमा परवीन (45) के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गया। अपने प्यार की खातिर सीमा अपने पति और 5 बच्चों को छोड़कर पूर्णिया से सीधे कोलकाता पहुंच गई, जहां उसने महावीर से मंदिर में शादी रचा ली। दोनों ने अपनी शादी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी किया है, जो अब जमकर वायरल हो रहा है।

10 साल पहले 'बिंदु' से बनी थी 'सीमा'
महिला के धर्म परिवर्तन का इतिहास भी काफी दिलचस्प है। करीब 10 साल पहले इस महिला का नाम बिंदु था। तब उसे मनन आलम नाम के एक मुस्लिम युवक से प्यार हुआ था, जिसके लिए उसने अपना धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाया और अपना नाम सीमा परवीन रख लिया था। अब महावीर के साथ जीवन बिताने के लिए उसने एक बार फिर हिंदू धर्म अपना लिया है।

आरोपों की जंग: प्रताड़ना बनाम अवैध संबंध
शादी के बाद विवाद भी गहरा गया है। बिंदु उर्फ सीमा परवीन ने अपने पूर्व पति मनन आलम पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं दूसरी ओर, मनन आलम ने इन आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया है कि सीमा का आचरण शुरू से ही ठीक नहीं था और उसका उसके छोटे भाई के साथ भी अफेयर था। फिलहाल पांचों बच्चे अपने पिता मनन आलम के साथ ही हैं।

पुलिस तक पहुंचा मामला
महावीर के गांव खडुई बरियारपुर में जब यह जोड़ा पहुंचा, तो ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। खैरा थाना अध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर दोनों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था। थाने में दोनों ने एक-दूसरे के साथ ही रहने की इच्छा जताई, जिसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया। हालांकि, इस विवाह और धर्म परिवर्तन के दावों की पुलिस अभी स्वतंत्र रूप से पुष्टि कर रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!