Edited By Ramkesh,Updated: 27 May, 2026 07:30 PM

दुनिया में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती घटनाओं लिए कानून व्यवस्था, सामाजिक सुरक्षा के उपायों पर वैश्विक स्तर हर देश में कानून हैं, बावजूद भी दुनियां में महिओं पर कई तरह के शोषण होत हैं जिससे पूरा मामन समाज को शर्मिदा होना पड़ता है। ऐसा ही एक मामलाFrance...
इंटरनेशनल डेस्क: दुनिया में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती घटनाओं लिए कानून व्यवस्था, सामाजिक सुरक्षा के उपायों पर वैश्विक स्तर हर देश में कानून हैं, बावजूद भी दुनियां में महिओं पर कई तरह के शोषण होत हैं जिससे पूरा मामन समाज को शर्मिदा होना पड़ता है। ऐसा ही एक मामलाFrance में सामने आया जिसने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। एक महिला को लंबे समय तक प्रताड़ित करने, ब्लैकमेल करने और उसकी इच्छा के खिलाफ लगभग 487 से ज्यादा पुरुषों के सामने परोस दिया। अदालत ने आरोपी Guillaume Baky को 25 साल जेल की सजा देते हुए कहा कि यह मामला केवल घरेलू हिंसा नहीं, बल्कि इंसानियत को शर्मसार करने वाला अपराध है।
पैसों के लिए उसे शोषण का शिकार होना पड़ा
पीड़िता ने कोर्ट में बताया कि वह लगातार भय और मानसिक यातना के बीच जी रही थी। उसके मुताबिक आरोपी ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाया और पैसों के लिए उसे बार-बार अपमान और शोषण का शिकार बनाया। महिला ने कहा कि हर दिन उसे ऐसा लगता था जैसे उसकी जिंदगी खत्म हो चुकी हो।
आरोपी की दलील को कोर्ट ने किया खारिज
सुनवाई के दौरान आरोपी ने कई गंभीर आरोप स्वीकार किए। उसने माना कि उसने महिला के साथ हिंसा की, उसे शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाया और अमानवीय व्यवहार किया। हालांकि उसने शुरुआत में रिश्ते को आपसी सहमति वाला बताकर खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन अदालत ने इस दलील को पूरी तरह खारिज कर दिया। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि किसी भी रिश्ते में जबरदस्ती, डर और शोषण को सहमति नहीं माना जा सकता। न्यायाधीश ने मामले को मानव तस्करी, यौन शोषण और गंभीर घरेलू हिंसा की श्रेणी में रखते हुए आरोपी को कठोर सजा सुनाई। इस फैसले को महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामलों में एक बड़ा संदेश माना जा रहा है।