पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी का अचानक हुआ निधन, परिवार में शोक की लहर

Edited By Updated: 18 Jul, 2026 07:41 PM

chennamma deve gowda wife of former prime minister hd deve gowda passes away

पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा देवेगौड़ा का शनिवार को यहां एक निजी अस्पताल में हृदयाघात के बाद निधन हो गया। वह 80 वर्ष से अधिक उम्र की थीं। अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार, उन्हें बुधवार रात शहर के ओल्ड एयरपोर्ट रोड स्थित...

नेशनल डेस्कः पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा देवेगौड़ा का शनिवार को एक निजी अस्पताल में हृदयाघात के बाद निधन हो गया। वह 80 वर्ष से अधिक उम्र की थीं। अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार, उन्हें बुधवार रात शहर के ओल्ड एयरपोर्ट रोड स्थित मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका श्वास संबंधी बीमारी का इलाज किया जा रहा था।

अस्पताल ने एक बयान में कहा, "हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि आज शाम चार बजे, ठीक होने की संभावना के बावजूद श्रीमती चेन्नम्मा को गंभीर हृदयाघात हुआ।" देवेगौड़ा, उनके बेटे और केंद्रीय मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी तथा परिवार के अन्य सदस्य अस्पताल में मौजूद थे। चेन्नम्मा फरवरी 2001 में हुए तेजाब हमले से बच गई थीं। बताया गया था कि यह हमला पारिवारिक विवाद से जुड़ा था।

उनका विवाह 1954 में देवेगौड़ा से हुआ था। दंपति के चार बेटे और दो बेटियां हैं, जिनमें केंद्रीय मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी और विधायक एच. डी. रेवन्ना शामिल हैं। रेवन्ना हासन जिले की होलानरसिपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। प्रमुख सियासी परिवार से होने के बावजूद चेन्नम्मा ज्यादातर सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रहीं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!