2 बच्चों के पिता पर आया विदेशी महिला का दिल, भारत आकर लिए 7 फेरे

Edited By Updated: 21 Feb, 2017 07:23 PM

chhatisgarh  taiwanese lady falls in love with indian man  get married

छत्तीसगढ़ के काेरबा में रामपुर स्थित आर्य समाज मंदिर एक अनोखी शादी का गवाह बना। यहां ताइवान की रहने वाली लियाव फूट्सू (44) और जमशेदपुर (झारखंड) के रहने वाले

कोरबाः छत्तीसगढ़ के काेरबा में रामपुर स्थित आर्य समाज मंदिर एक अनोखी शादी का गवाह बना। यहां ताइवान की रहने वाली लियाव फूट्सू (44) और जमशेदपुर (झारखंड) के रहने वाले सुरेश कुमार पॉल (37) शादी के बंधन में बंधे। जमशेदपुर में टाटा ग्रुप की टीसीआईएल में कार्यरत सुरेश उर्फ लाजर की अरेंज मैरिज पहले ही हो चुकी है। इस शादी से उनका एक बेटा और एक बेटी भी है। लेकिन पिछले चार साल से पति-पत्नी अलग रह रहे हैं। एक साल पहले उनका तलाक भी हो गया तो बच्चे अपनी मां के पास चले गए। वहीं, ताइवान निवासी लियाव की भी शादी 10 साल पहले हो चुकी है। उसके भी 3 बच्चे हैं जो अलगाव के बाद पति के साथ रहते हैं।

कैसे हुआ प्यार?
लियाव ने करीब 4 साल पहले देखा कि उसकी फेसबुक पोस्ट्स को ताइवानी महिला लियाव फूट्सू लगातार लाइक कर रही है। सुरेश ने लियाव को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दी। सुरेश पर प्यार का रंग कुछ ऐसा चढ़ा कि जब लियाव ने इंडिया में बसने में असमर्थता जताई तो वे खुद ताइवानी बनने को तैयार हो गए। फेसबुक ने पहले एक दूसरे का दोस्त बनाया और मिलने को दोनों बेचैन हो गए। 4 साल तक फेसबुक व वीडियोकॉलिंग से एक दूसरे को समझते रहे। लाजर की बहन रीना व बहनोई टोनी प्रेमकुमार कोरबा के रजगामार में रहते हैं। उन्होंने आर्य समाज मंदिर रामपुर में शादी की व्यवस्था की और सुरेश और लियाव की शादी कराई गई। रविवार को कोलकाता से फ्लाइट लेकर लियाव स्वदेश लौट गई। कोलकाता तक सुरेश उन्हें सीऑफ करने गए। अगले महीने लियाव फिर आएगी और शादी के रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ ताइवान में लाजर के बसने की लीगल प्रोसेस पूरी की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!