असम की बाढ़ में छत्तीसगढ़ सरकार का मदद का हाथ, राहत-पुनर्वास के लिए ₹5 करोड़ की सहायता

Edited By Updated: 09 Aug, 2026 07:32 PM

chhattisgarh government extends helping hand to assam flood victims providing

असम में बाढ़ से उत्पन्न गंभीर हालात के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने राहत एवं पुनर्वास कार्यों में सहयोग के लिए पांच करोड़ रुपये की सहायता राशि देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म‘एक्स'के जरिए यह जानकारी...

रायपुर: असम में बाढ़ से उत्पन्न गंभीर हालात के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने राहत एवं पुनर्वास कार्यों में सहयोग के लिए पांच करोड़ रुपये की सहायता राशि देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म‘एक्स'के जरिए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि असम में बाढ़ की स्थिति को लेकर उन्होंने वहां के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से दूरभाष पर चर्चा की और मौजूदा परिस्थितियों की जानकारी ली। 

 

साय ने कहा कि संकट की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ की जनता असम के बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है। राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली पांच करोड़ रुपये की सहायता राशि का उपयोग राहत और पुनर्वास कार्यों में किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित परिवारों की सुरक्षा और असम में जल्द सामान्य स्थिति बहाल होने की कामना की। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!