Edited By Rohini Oberoi,Updated: 01 Jul, 2026 01:14 PM

आंध्र प्रदेश के बोयापालेम से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां आज सुबह दो ट्रकों के बीच जोरदार आमने-सामने की टक्कर (Head-on Collision) हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों में अचानक भयानक आग लग गई जिसकी चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर...
Horrific road accident : आंध्र प्रदेश के बोयापालेम से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां आज सुबह दो ट्रकों के बीच जोरदार आमने-सामने की टक्कर (Head-on Collision) हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों में अचानक भयानक आग लग गई जिसकी चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने इस भीषण दुर्घटना की पुष्टि की है।
यह भी पढ़ें: Film industry से आई बुरी खबर: सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस और डायरेक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा
अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब छह बजे बोयापालेम गांव में हुई और हादसे के बाद एक ट्रक में लदे कागजों ने आग पकड़ ली। इस मौके पर अधिकारी ने कहा, दोनों ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर के बाद लगी आग में तीन लोगों की जलकर मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।