Ketan Murder Case में नया मोड़: मंगेतर सिया के नए सच का होगा खुलासा, पुलिस जांच में खुलेंगे कई राज

Edited By Updated: 03 Jul, 2026 11:12 AM

new twist in ketan murder case fiancée siya to undergo polygraph test

महाराष्ट्र के सबसे चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में हर दिन नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड को सुलझाने के लिए लोनावला पुलिस अब पूरी तरह से साइंटिफिक और फोरेंसिक जांच का सहारा ले रही है। मामले की मुख्य आरोपी और केतन की...

Ketan Agrawal Murder Case : महाराष्ट्र के सबसे चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में हर दिन नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड को सुलझाने के लिए लोनावला पुलिस अब पूरी तरह से साइंटिफिक और फोरेंसिक जांच का सहारा ले रही है। मामले की मुख्य आरोपी और केतन की मंगेतर सिया गोयल अब पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए तैयार हो गई है जिससे इस मर्डर मिस्ट्री के कई गहरे राज खुल सकते हैं।

वहीं पुलिस की जांच में एक बेहद महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगा है। पुलिस को पुख्ता शक है कि केतन की हत्या के बाद उसके मोबाइल फोन से जरूरी फोटो, वीडियो और चैट डिलीट कर सबूत मिटाए गए हैं। जांच में सामने आया है कि 18 जून को लोहागढ़ किले की पहाड़ी से केतन को खाई में धक्का देने के बाद उसका फोन काफी देर तक सिया के पास ही था। किले से बाहर निकलते समय सिया ने वह फोन चुपके से केतन के घरवालों को सौंप दिया था। पुलिस का मानना है कि इसी बीच फोन का डेटा साफ किया गया। अब पुलिस इस फोन को फोरेंसिक लैब भेजकर डिलीट किया गया डेटा रिकवर (वापस पाने) करने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें: Mumbai Heavy Rainfall: मुंबई में आफत की बारिश ने मचाया तांडव, करंट लगने से 17 साल की छात्रा की गई जान

इस केस में पुलिस अब आरोपियों का गेट एनालिसिस टेस्ट (Gait Analysis Test - चलने की ढाल और अंदाज का वैज्ञानिक अध्ययन) कराने जा रही है। दरअसल लोहागढ़ किले के सीसीटीवी फुटेज में एक शख्स हुडी पहने और हेडफोन लगाए दिख रहा है। आरोपियों के वकील का दावा है कि सीसीटीवी में दिख रहा शख्स दूसरा आरोपी चेतन नहीं है। पुलिस इस टेस्ट के जरिए यह साबित करेगी कि फुटेज में दिख रही चाल-ढाल चेतन की ही है। इससे पहले पुलिस सिया और चेतन को अलग-अलग ले जाकर 'क्राइम सीन री-क्रिएट' भी कर चुकी है।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र TET-2026 पेपर लीक: SIT ने 3 और आरोपियों को दबोचा, अब तक 7 गिरफ्तार

सिया ने दी पॉलीग्राफी टेस्ट की लिखित मंजूरी

कानूनी नियमों के अनुसार किसी भी आरोपी का पॉलीग्राफी या नार्को टेस्ट उसकी मर्जी के बिना नहीं किया जा सकता। सिया गोयल ने अब इस टेस्ट के लिए अपनी लिखित सहमति दे दी है जिसकी पुष्टि उसके वकील विपुल दूसिंग ने की है। पुलिस को उम्मीद है कि इस टेस्ट के बाद सिया, केतन और चेतन के त्रिकोण का पूरा सच सामने आ जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!