मुख्यमंत्री आतिशी को मिला पूर्व CM अरविंद केजरीवाल का बंगला, PWD ने सौंपी चाबी

Edited By Updated: 11 Oct, 2024 08:00 PM

chief minister atishi gets former cm arvind kejriwal s bengal

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को सिविल लाइंस स्थित 6, फ्लैगस्टाफ रोड बंगला शुक्रवार को औपचारिक रूप से आवंटित कर दिया गया। दो दिन पहले आतिशी को इस बंगले को खाली करने के लिए कथित तौर पर मजबूर किया गया था।

नई दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को सिविल लाइंस स्थित 6, फ्लैगस्टाफ रोड बंगला शुक्रवार को औपचारिक रूप से आवंटित कर दिया गया। दो दिन पहले आतिशी को इस बंगले को खाली करने के लिए कथित तौर पर मजबूर किया गया था। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से जारी प्रस्ताव पत्र में कहा गया है कि बंगला सौंपे जाने और सामान की सूची बनाने की उचित प्रक्रिया पूरी करने के बाद सिविल लाइंस स्थित बंगला औपचारिक रूप से आतिशी को आवंटित कर दिया गया है।

इस महीने की शुरुआत में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा 6, फ्लैगस्टाफ रोड बंगला खाली किए जाने के बाद से ही यह आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उपराज्यपाल कार्यालय के बीच विवाद का केंद्र बना हुआ था।


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!