चेन्नई जाने वाली इंडिगो की उड़ान को धमकी भरा संदेश मिला, विमान दिल्ली हवाई अड्डे पर लौटा

Edited By Updated: 23 Oct, 2026 09:50 PM

an indigo flight bound for chennai received a threatening message

चेन्नई जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान को शुक्रवार दोपहर धमकी भरा संदेश मिला जिसके बाद विमान को दिल्ली हवाई अड्डे पर वापस पार्किंग स्थल पर लाया गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा जांच के बाद विमान चेन्नई के लिए रवाना हो गया।

नेशनल डेस्क : चेन्नई जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान को शुक्रवार दोपहर धमकी भरा संदेश मिला जिसके बाद विमान को दिल्ली हवाई अड्डे पर वापस पार्किंग स्थल पर लाया गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा जांच के बाद विमान चेन्नई के लिए रवाना हो गया।

उड़ान संबंधी जानकारी देने वाली वेबसाइट 'फ्लाइटरडार24 डॉट कॉम' के अनुसार, एयरबस ए321 नियो विमान से संचालित होने वाली दिल्ली-चेन्नई उड़ान 6ई 6091 को दोपहर करीब तीन बजकर 15 मिनट पर रवाना होना था। सूत्रों ने बताया कि हवाई यातायात नियंत्रक (एटीसी) को उड़ान के लिए धमकी भरा संदेश मिलने के संबंध में फोन आया था।

उन्होंने बताया कि विमान के एक शौचालय में '6ई 6091 को उड़ान न भरने दें' लिखा हुआ संदेश मिला। हालांकि, तत्काल यह पता नहीं चल सका कि संदेश कागज पर लिखा था या शौचालय की दीवार पर। संदेश मिलने के बाद विमान को तोड़फोड़ रोधी जांच के लिए अलग-थलग स्थान (आइसोलेशन बे) पर ले जाने का फैसला किया गया। विमान में यात्रियों की संख्या के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी। विमानन कंपनी इंडिगो की प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!