CISF कांस्टेबल ने पंखे से लटककर दी जान, पंजाब के पठानकोट का रहने वाला था जवान

Edited By Updated: 05 Oct, 2024 11:32 PM

cisf constable committed suicide by hanging himself from a fan

झारखंड के धनबाद जिले के लायकडीह कैंप में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक कांस्टेबल का शव शनिवार को पंखे से लटका मिला।

रांचीः झारखंड के धनबाद जिले के लायकडीह कैंप में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक कांस्टेबल का शव शनिवार को पंखे से लटका मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। चिरकुंडा पुलिस थाना प्रभारी रामजी राय ने बताया कि मृतक की पहचान 24 वर्षीय आकाश कुमार के रूप में हुई है। वह पंजाब के पठानकोट निवासी थे।

राय ने बताया कि उन्हें एक महीने पहले सीआईएसएफ के लायकडीह कैंप में तैनात किया गया था। उन्होंने बताया, ‘‘कुमार के सहकर्मियों ने आज सुबह कैंप में उन्हें पंखे से लटका हुआ पाया था, जिसके बाद कुमार को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।”

अधिकारी ने बताया कि कुमार द्वारा आत्महत्या किये जाने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है, क्योंकि घटनास्थल से कोई भी ‘सुसाइड नोट' बरामद नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!