Edited By Rohini Oberoi,Updated: 23 Aug, 2026 12:33 PM

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के दक्षिण-पूर्वी इलाके आनंदपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के इलाके आनंदपुर में दावत के आयोजन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो विरोधी गुटों के बीच आपस में झड़प हो गई। जिसमें पार्टी का एक कार्यकर्ता घायल...
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के दक्षिण-पूर्वी इलाके आनंदपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के इलाके आनंदपुर में दावत के आयोजन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो विरोधी गुटों के बीच आपस में झड़प हो गई। जिसमें पार्टी का एक कार्यकर्ता घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रविवार देर रात आनंदपुर खेल मैदान में हुई झड़प के बाद दोनों गुटों ने आनंदपुर थाने के सामने प्रदर्शन किया। पुलिस के अनुसार घायल भाजपा कार्यकर्ता के सिर पर चोट आई है। भाजपा के स्थानीय नेता अरुण विश्वाल ने आरोप लगाया कि दावत के आयोजन के लिए पार्टी नेतृत्व से कोई अनुमति नहीं ली गई थी।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का कहर: बिजली गिरने से दंपती की मौ/त, कन्हार नदी में बहा युवक
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस आयोजन के लिए स्थानीय मछली और मटन व्यापारियों से जबरन वसूली की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया इस आयोजन को करवाने वाले 4 मई के बाद ही पार्टी में शामिल हुए थे। उन्होंने व्यापारियों से धन वसूला है।