भाजपा ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- बिहार के लोगों की तुलना ‘बीड़ी' से करना ‘सभी बिहारियों का अपमान

Edited By Updated: 05 Sep, 2025 06:54 PM

comparing people of bihar to  bidi  is an insult to all biharis bjp

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार के लोगों की तुलना ‘बीड़ी' से करने के लिए शुक्रवार को कांग्रेस की आलोचना की। इसे ‘सभी बिहारियों का अपमान' बताया तथा विपक्ष से इसके राजनीतिक परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा। पार्टी ने कहा कि राष्ट्रीय...

नेशनल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार के लोगों की तुलना ‘बीड़ी' से करने के लिए शुक्रवार को कांग्रेस की आलोचना की। इसे ‘सभी बिहारियों का अपमान' बताया तथा विपक्ष से इसके राजनीतिक परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा। पार्टी ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव में इसे एक ‘‘बहुत बड़ा मुद्दा'' बनाएगा।

'बिहार की गरिमा और बिहारियों का अपमान किया है'
भाजपा की यह प्रतिक्रिया तब सामने आई जब कांग्रेस की केरल इकाई ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा था, ‘‘बीड़ी और बिहार ‘बी' से शुरू होते हैं। अब इसे पाप नहीं माना जा सकता।'' भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस की केरल इकाई की पोस्ट को ‘‘शर्मनाक'' बताया और कहा कि बिहार के लोग आगामी विधानसभा चुनावों में ‘‘बिहारियों के इस अपमान'' का जवाब देंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया, ‘‘इसने (कांग्रेस) हाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां का अपमान किया और अब तक इसके लिए माफी नहीं मांगी। अब इसने बिहार की गरिमा और बिहारियों का अपमान किया है।''

'बिहार के लोग आपको जवाब देंगे'
उन्होंने पूछा, ‘‘राहुल गांधी, आप क्या कर रहे हैं?'' उन्होंने कहा, ‘‘आपको बिहार के इतिहास की कोई परवाह नहीं है। क्या आप बिहार की तुलना बीड़ी से करेंगे?'' प्रसाद ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनमें कांग्रेस की केरल इकाई द्वारा बिहारियों के इस तरह के अपमान की निंदा करने का ‘‘साहस'' नहीं है। बिहार के पटना साहिब निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सदस्य ने कहा, ‘‘कांग्रेस और तेजस्वी यादव, हम आपको चेतावनी देना चाहते हैं कि हम इसे बिहार चुनाव में एक बहुत बड़ा मुद्दा बनाएंगे और आपको बेनकाब करेंगे।'' उन्होंने कहा, ‘‘देश और बिहार के लोग देख रहे हैं। हम इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे... बिहार के लोग आपको जवाब देंगे।'' कांग्रेस पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि विपक्षी दल ने बिहार की जनता का अपमान करके एक बार फिर अपनी नकारात्मक और क्षुद्र मानसिकता का परिचय दिया है।

'मतदाताओं ने कांग्रेस को बार-बार नकारा है'
उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने कांग्रेस को बार-बार नकारा है, जो हताश है और गांधी परिवार अब लोकप्रिय नहीं रहा। उन्होंने कहा कि पार्टी कभी अदालतों पर तो कभी निर्वाचन आयोग पर हमला करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी को कांग्रेस नेताओं द्वारा बार-बार गालियां दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता कांग्रेस और राजद को करारा जवाब देगी। कांग्रेस की केरल इकाई की ‘एक्स' पर पोस्ट से राजनीतिक विवाद पैदा होने के बाद यादव ने संवाददाताओं से कहा कि यदि बिहार के संबंध में कोई आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है तो उसके लिए माफी मांगी जानी चाहिए।

इस बीच, विवादास्पद पोस्ट को हटाते हुए कांग्रेस की केरल इकाई ने ‘एक्स' पर कहा, ‘‘हम देख रहे हैं कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) दरों को लेकर मोदी के चुनावी हथकंडे पर हमारे कटाक्ष को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। अगर आपको ठेस पहुंची हो तो हम क्षमा चाहते हैं।'' प्रसाद ने इस मुद्दे पर ‘‘शर्मनाक चुप्पी'' साधे रखने के लिए कांग्रेस और राजद नेतृत्व की निंदा की। भाजपा नेता ने कहा, ‘‘कांग्रेस, राहुल गांधी और सोनिया गांधी को समझना चाहिए कि बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर उन्होंने जो नाटक किया था, उसका पर्दाफाश हो गया है। सच्चाई सभी के सामने है कि कुछ मतों के लिए आप किसी भी हद तक गिर सकते हैं, किसी को भी गाली दे सकते हैं। अब आप सभी बिहारियों की तुलना बीड़ी से कर रहे हैं और उनका अपमान कर रहे हैं।''

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!